दीपावली के दिन प्रारंभ होगी पंचक्रोशी यात्रा

बलिया : परम पूज्य खाकी बाबा की प्रवर्तित भृगु क्षेत्र की अनंत पुण्यदायिनी पंचक्रोशी यात्रा 30 अक्टूब

By Edited By: Publish:Sat, 22 Oct 2016 08:54 PM (IST) Updated:Sat, 22 Oct 2016 08:54 PM (IST)
दीपावली के दिन प्रारंभ होगी पंचक्रोशी यात्रा

बलिया : परम पूज्य खाकी बाबा की प्रवर्तित भृगु क्षेत्र की अनंत पुण्यदायिनी पंचक्रोशी यात्रा 30 अक्टूबर को दीपावली के दिन दोपहर दो बजे चौबेछपरा स्थित ठाकुर जी के मंदिर से प्रारंभ होगी।

यात्रा के संयोजक उमेश चंद चौबे के अनुसार यात्रा शाम को चार बजे भृगु मंदिर में पहुंचेगी। यात्री शाम को ठाकुर जी की पूजा-अर्चना के साथ प्रथम रात्रि का निवास यही करेंगे। अगले दिन 31 को सुबह सात बजे यात्रा ठाकुर जी की शोभा यात्रा के साथ भृगु मंदिर से प्रारंभ कर सागरपाली रेलवे स्टेशन तक गर्ग मुनि के आश्रम तक पहुंचेगी। यहां द्वितीय रात्रि निवास होगा। एक नवंबर को यात्रा गर्ग मुनि के आश्रम से चल कर देवकली स्थित देवकुलेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंचेगी। यहां तीसरा रात्रि निवास होगा। दो नवंबर को देवकली से चल कर यात्रा छितौनी स्थित छितेश्वर नाथ महादेव मंदिर में पहुंचेगी जहां चौथा रात्रि निवास होगा। तीन नवंबर को यात्रा यहां से चल कर परसिया स्थित पराशर मुनि के आश्रम में पहुंचेगी जहां पांचवा रात्रि निवास होगा। चार नवंबर को परसिया से प्रारंभ होकर यात्रा भृगु मंदिर में आकर समाप्त होगी। यहां भजन-कीर्तन के साथ ही ठाकुर जी की विशेष पूजा के बाद प्रसाद वितरण होगा और लोग अपने घरों को चले जाएंगे।

chat bot
आपका साथी