आवास प्लस योजना की सूची में 1275 मिले अपात्र

जागरण संवाददाता बैरिया (बलिया) प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास प्लस योजना के लिए

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Oct 2020 04:53 PM (IST) Updated:Sun, 04 Oct 2020 04:53 PM (IST)
आवास प्लस योजना की सूची में 1275 मिले अपात्र
आवास प्लस योजना की सूची में 1275 मिले अपात्र

जागरण संवाददाता, बैरिया (बलिया) : प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास प्लस योजना के लिए हुए चयन में 1275 लोग जांच में अपात्र पाए गए हैं। उक्त योजना के लिए पात्रों की बनी सूची में अपात्रों का खुलासा होते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

गरीब व जरूरतमंदों को आवास उपलब्ध कराने के लिए ग्राम प्रधानों व ग्राम पंचायत अधिकारियों द्वारा 3746 पात्रों की सूची बनाई गई थी जिसमें 1275 लोग मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कराए गए जांच में अपात्र पाए गए हैं। यानि केवल 2471 लोगों का ही सरकारी आवास बन पाएगा।

बैरिया विकासखंड के 30 ग्राम पंचायतों में 3746 लोगों का चयन कर उनका आनलाइन पंजीकरण कराया गया था। इसकी जांच के लिए मुख्य विकास अधिकारी विपिन कुमार जैन ने मातहतों को निर्देशित किया जिसमें 1275 लोगों को अधिकारियों ने अपनी जांच में अपात्र घोषित कर दिया। ग्राम पंचायत चांदपुर में चयनित 82 लोगों में 42 जांच में अपात्र पाए गए, अधिसिझुवा में 187 में 81, बैजनाथपुर में 60 में चार, भीखाछपरा में 39 में 14, चाईछपरा में 37 लोगों में सात, दलपतपुर में चयनित 12 लोगों में चार, गोपालपुर में 206 में 31 तथा नौरंगा में चयनित 614 लोगों में 181 अपात्र मिले हैं। यही स्थिति अन्य ग्राम पंचायतों की भी है। लोगों ने जांच में भेदभाव का आरोप लगाते हुए इसकी जांच खुद सीडीओ या किसी वरिष्ठ अधिकारी की देखरेख में कराने को गुहार लगाई है। इस संदर्भ में एडीओ पंचायत अवधेश पांडेय ने कहा कि सूची में जांच के बाद जो पात्र पाए गए हैं उन्हीं को आवास मिलेगा।

chat bot
आपका साथी