जीप की चपेट में आने से बालिका की मौत

By Edited By: Publish:Wed, 30 Jul 2014 07:50 PM (IST) Updated:Wed, 30 Jul 2014 07:50 PM (IST)
जीप की चपेट में आने से बालिका की मौत

बिल्थरारोड (बलिया): उभांव के अखोप गांव के फरही नाला के समीप बुधवार की शाम मधुबन-बिल्थरारोड मुख्य मार्ग पर जीप की चपेट में आने से पांच वर्षीय दलित बालिका की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंचे एसडीएम रामानुज सिंह के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ।

प्रिंसु कुमारी (5)वर्षीय अपनी मां वंदना देवी के साथ ननिहाल से अपने घर जाने के लिए सड़क पर गाड़ी पकड़ने के लिए आई हुई थी। इसी बीच तेज रफ्तार की जीप ने धक्का मार दिया। इससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर छटपटाने लगी। घटना के बाद जीप चालक वाहन समेत भाग निकला। ग्रामीण तत्काल बालिका को सीयर सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद लोग शव को लेकर घटना स्थल पर आ गए और चक्काजाम कर दिया। थाना प्रभारी पीके मिश्र पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गए। पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी जनता जाम हटाने को तैयार नहीं थी। दो घंटे बाद पहुंचे एसडीएम रामानुज सिंह से लोगों ने सड़क पर ब्रेकर बनवाने की मांग की। इस पर उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग से वार्ता कर जल्द ही बनवाने का आश्वासन दिया। प्रधान जर्नादन यादव की पहल पर ग्रामीणों ने जाम हटा दिया। इसके बाद मार्ग पर आवागमन बहाल हो गया।

चार दिन पूर्व ही आई थी नाना के घर

प्रिंसु महज चार दिन पूर्व ही मां संग अखोप गांव निवासी राजवंशी राम अपने नाना के यहां आई थी। बुधवार को अपनी मां वंदना देवी के साथ घर जाने के लिए निकली थी। इस बीच वह काल के गाल में समा गई। इन दोनों को उसके मामा रामप्यारे राम आज जाने से मना करते रहे।

chat bot
आपका साथी