एकता के नारे संग मनाया विश्व आदिवासी दिवस

By Edited By: Publish:Fri, 09 Aug 2013 07:23 PM (IST) Updated:Fri, 09 Aug 2013 07:24 PM (IST)
एकता के नारे संग मनाया विश्व आदिवासी दिवस

बलिया: दुनिया के आदिवासियों एक हो नारे के साथ शुक्रवार को विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया।

कलेक्ट्रेट में अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक कुमार एवं संचालन अरविंद कुमार गोंड ने किया। बतौर मुख्य अतिथि छितेश्वर गोंड ने कहा कि विश्व भर के आदिवासियों की संस्कृति, भाषा, नृत्य गीत, संस्कारों को संरक्षित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ में नौ अगस्त 1994 को प्रस्ताव पारित कर विश्व आदिवासी दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। कहा कि गांव-गांव में आदिवासी अध्ययन केंद्र संचालित किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी युवा प्रभाग के कैडरों को दी गई है। उन्होंने घोषणा की कि लखनऊ में जनजाति समुदाय का प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन किया जाएगा।

इस मौके पर राजेश गोंड़, शिवमुनि, चंद्रकांत अरिमर्दन, मनोज कुमार, सुदेश शाह, कृष्ण बिहारी, दुर्ग विजय खरवार, राजेश खरवार, शिवशंकर खरवार, अलगू गोंड आदि ने सहभागिता की।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी