कार्यशाला में अधिनियम के प्राविधानों पर चर्चा

संवादसूत्र श्रावस्ती पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में पाक्सो एक्ट व किशोर न्याय वोर्ड विषय पर का

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Apr 2019 10:30 PM (IST) Updated:Thu, 04 Apr 2019 10:30 PM (IST)
कार्यशाला में अधिनियम के प्राविधानों पर चर्चा
कार्यशाला में अधिनियम के प्राविधानों पर चर्चा

संवादसूत्र, श्रावस्ती: पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में पाक्सो एक्ट व किशोर न्याय वोर्ड विषय पर कार्यशाला हुई। एएसपी बीसी दुबे ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। यूनीसेफ के प्रतिनिधियों ने बाल कल्याण अधिकारियों को कर्तव्य के बारे में बताया।

किशोर न्याय बोर्ड के एसके प्रजापति व यूनीसेफ के अनिल कुमार ने किशोर न्याय अधिनियम, पाक्सो एक्ट व जेजे एक्ट के प्राविधानों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने थानों में तैनात बाल कल्याण अधिकारियों को अधिनियम के प्राविधानों के तहत काम करने को कहा। महिला समाख्या की इंदु, आरके मिश्रा, महिला थाना प्रभारी विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी