बेसहारा पशुओं का अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल बना सहारा

संसू, महसी(बहराइच) : तेजवापुर ब्लॉक के बेलासपुर में ग्राम पंचायत की ओर से अस्थाई गोवंश आश्

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jan 2019 11:01 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jan 2019 11:01 PM (IST)
बेसहारा पशुओं का अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल बना सहारा
बेसहारा पशुओं का अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल बना सहारा

संसू, महसी(बहराइच) : तेजवापुर ब्लॉक के बेलासपुर में ग्राम पंचायत की ओर से अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल बनाया गया है। इसमें आसपास बेसहारा घूम रहे 35 गोवंशों को ठिकाना दिया गया है। पशुपालन विभाग की टीम ने यहां मौजूद गोवंशों को टैग लगाया।

सीवीओ डॉ. बलवंत ¨सह ने बताया कि किसानों की फसल को बेसहारा पशुओं से बचाने के लिए गांव-गांव गोवंश आश्रय स्थल खोले जाने की योजना है। उन्होंने बताया कि तेजवापुर ब्लॉक के बेलासपुर में गोवंश आश्रय स्थल बनवाया गया है। सीवीओ ने बताया कि पशुओं के छाया, चारा-पानी की व्यवस्था ग्राम पंचायत निधि से की जाएगी। इसके बाद ग्रामीणों द्वारा अगर अपने पशुओं को छोड़ा जाएगा तो उन्हें चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। पशुचिकित्साधिकारी तेजवापुर डॉ. अनिरुद्ध ¨सह, डॉ. धीरज वर्मा ने गोवंश आश्रय स्थल पहुंच सभी पशुओं को टैग लगाया। सीवीओ ने बताया कि इससे पहले हुजूरपुर के पटखौली, विशेश्वरगंज के अमकुरवा व रिसिया ब्लॉक के गैंडा¨सहपुरवा में गोवंश आश्रय स्थल खोला जा चुका है।

chat bot
आपका साथी