Rain In UP: मौसम ने ली करवट, बहराइच और सुलतानपुर में झमाझम बार‍िश से मौसम खुशनुमा, आंधी में कई जगह ग‍िरे पेड़

यूपी के कई ज‍िलों में गुरुवार सुबह मौसम ने करवट ली तो लोगों के चहरे पर पसीने की जगह मुस्‍कान तैर गई। आंधी और बार‍िश ने च‍िलच‍िलाती गर्मी मे लोगों को राहत दी। प्रदेश में दो द‍िनों तक मौसम व‍िभाग ने बार‍िश का अलर्ट जारी क‍िया है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Thu, 25 May 2023 11:09 AM (IST) Updated:Thu, 25 May 2023 11:09 AM (IST)
Rain In UP: मौसम ने ली करवट, बहराइच और सुलतानपुर में झमाझम बार‍िश से मौसम खुशनुमा, आंधी में कई जगह ग‍िरे पेड़
Rain In UP: यूपी के ज‍िलों में झमाझम बार‍िश

बहराइच, जासं। गुरुवार को तराई में जबर्दस्त बारिश से गर्मी से बेहाल लोगों के अलावा पशु-पक्षियों को भी राहत मिली। पिछले कई दिनों से लोगों को उमस भरी गर्मी, तेज धूप व लू के थपेड़ों ने बेहाल कर रखा था। सुबह से लेकर दोपहर तक लोग भीषण गर्मी के कारण लोग घर पर ही रुकने के लिए मजबूर हो रहे थे।

सुबह सात बजे शुरू हुई बारिश थोड़ी देर में झमाझम बारिश में बदल गई। साढ़े आठ बजे हल्की बारिश जारी रही। लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिल गई। भाेर से आसमान में हल्के व काले बादलों ने डेरा डाल लिया था। हवा की तेज रफ्तार ने मौसम को और सुहाना बना दिया। हालांकि कई जगह पेंड़ गिरने व बिजली के तार टूटने से नुकसान हुआ है।

नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञान विभाग के शंखमाधव त्रिपाठी ने बताया कि गुरुवार को आसमान पर हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। बीते कई दिनों से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा था, जिसके कारण भीषण गर्मी बदन को झुलसा रही थी। बारिश होने और ठंडी हवा चलते से नागरिकों को गर्मी से राहत मिली। उन्होंने दो-तीन दिन मौसम ऐसा ही रहने की उम्मीद जताई है।

खेत में जुताई के लिए पर्याप्त नमी

उप निदेशक कृषि टीपी शाही ने बताया कि खेत में जुताई के लिए पर्याप्त नमी हो गई है। इससे खेती किसानी के काम भी रफ्तार पकड़ेंगे। धान की रोपाई, उड़द, मूंग, तिल्ली, अरहर, ज्वार, बाजरा आदि फसलों की बोवाई के लिए खेतों की जोताई व अन्य कार्य आरंभ हो जाएंगे।

सुलतानपुर में तेजी से बदला मौसम, धूलभरी आंधी के बाद बारिश

ज‍िले में मंगलवार की मध्यरात्रि को मौसम के करवट ली तो लोगों ने चैन की सांस ली। आसमान में बादल छाए रहने पर अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान घट गया है। बादलों के चलते हवा में नमी का स्तर बना रहा है। इस बीच सुबह धूल भरी आंधी आने के साथ ही बारिश भी शुरू हो गई है। इससे मौसम सुहाना हो गया, लेकिन आसमान काफी देर तक बिजली चमकते रही।

मौसम वैज्ञानिक ने चेतावनी पहले ही देते हुए अगले तीन-चार दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह रहने का अनुमान जताया है। पहले तो तेज हवा उत्तर दिशा से बहना प्रारम्भ हुई, कुछ घंटे बाद उसने दिशा बदल कर पूर्व की ओर रुख कर लिया। पिछले कई दिनों से सूर्य देवता के आग उगलने से लोगों को गर्मी झेलनी पड़ रही थी। ऐसे में जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री पर पहुंच गया था।

बारिश से लोगों को मिली राहत

इससे पहले बुधवार शाम को ठंडी हवाएं चलती रहीं। इससे लोगों राहत मिली। बारिश से धान की नर्सरी डालने के साथ ही खेत तैयार करने में आसानी होगी

chat bot
आपका साथी