बहराइच : ग्रामीणों व तेंदुए में संघर्ष-छह घायल, पीट-पीट कर मार डाला

आक्रोशित ग्रामीणों ने तेंदुए को पीट-पीट कर मरणासन्न कर दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद वन विभाग के अधिकारी मूक दर्शक बने रहे।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Fri, 05 Apr 2019 12:20 PM (IST) Updated:Fri, 05 Apr 2019 12:20 PM (IST)
बहराइच : ग्रामीणों व तेंदुए में संघर्ष-छह घायल, पीट-पीट कर मार डाला
बहराइच : ग्रामीणों व तेंदुए में संघर्ष-छह घायल, पीट-पीट कर मार डाला

बहराइच, जेएनएन। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के ककरहा रेंज स्थित गुरगुट्टी गांव के पास तेंदुए ने किसानों पर हमला कर दिया। तेंदुुुए के हमले में छह लोग घायल हो गए। घटना से नाराज ग्रामीणों ने तेंदुए काे घेर लिया। भीड़ से बचने के लिए तेंदुआ पास के खेत में छिप गई। हमले से नाराज आक्रोशित ग्रामीणों ने तेंदुए को गन्ने के खेत से बाहर निकालकर पीट-पीट कर उसे अधमरा कर दिया। इस दाैरान ग्रामीणों और तेंदुए में जमकर संघर्ष हुआ। उग्र भीड़ के आगे वन व पुलिस कर्मी असहाय बने खड़े रहे। मरणासन्न तेंदुए को कब्जे में लेकर वन कर्मी रेंज कार्यालय ले गए। जहां इलाज के दौरान तेंदुए की मौत हो गई।

मोतीपुर थाना क्षेत्र के गिरगुटटी के मटिहा पुरवा गांव निवासी ह्रदयराम (40) पुत्र रत्तीराम अपने गन्ने के खेत में काम कर रहे थे। अचानक तेंदुआ खेत में घुस आया और उन पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर खेत में काम कर रहे अनिल (28) पुत्र रत्तीराम व दिनेश (26) पुत्र छोटे समेत छह लोग जब मौकेे पर पहुेचे तो तेंदुए ने उन पर भी हमला कर घायल कर दिया।शोर शराबा सुनकर बड़ी संख्या में लाठी-डंडा लेकर ग्रामीण एकत्र हो गए और हांका लगाते हुए तेंदुए को घेर लिया। तेंदुआ आक्रोशित भीड़ से बचने के लिए बगल के गन्ने के खेत में छिप गया। ग्रामीणों ने तेंदुए की घेराबंदी की।

सूचना पाकर वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र मौर्या, एसओ मोतीपुर फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस की मौजूदगी में वन विभाग के कर्मचारी तेंदुए को पकड़ने की कवायद शुरू कर रहे थे। इसी दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने तेंदुए को खेत से बाहर निकालने के लिए हांका लगाया। ग्रामीणों से घिरा तेंदुआ जैसे ही खेत से बाहर निकल कर भागने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने उसे पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। डीएफओ जीपी सिंह ने बताया कि मामले में जांच के आदेश दिए गए है। उन्होंने बताया कि तेंदुआ मादा है। उसकी उम्र तकरीबन दो वर्ष है।

chat bot
आपका साथी