निकली निशान शोभा यात्रा, श्याम भजनों पर थिरके भक्त

जिले के विभिन्न स्थानों पर रविवार को फाल्गुन मेला व निशान उत्सव धूमधाम से मनाया गया। गाजे-बाजे के साथ निशान शोभायात्रा निकाली गई। श्रीश्याम भजनों पर भक्त अबीर गुलाल उड़ाते हुए थिरकते रहे। शोभा यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। देर शाम तक निशान चढ़ाने का क्रम जारी रहा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Mar 2019 11:21 PM (IST) Updated:Sun, 17 Mar 2019 11:21 PM (IST)
निकली निशान शोभा यात्रा, श्याम भजनों पर थिरके भक्त
निकली निशान शोभा यात्रा, श्याम भजनों पर थिरके भक्त

जागरण टीम, बहराइच: जिले के विभिन्न स्थानों पर रविवार को फाल्गुन मेला व निशान उत्सव धूमधाम से मनाया गया। गाजे-बाजे के साथ निशान शोभायात्रा निकाली गई। श्रीश्याम भजनों पर भक्त अबीर गुलाल उड़ाते हुए थिरकते रहे। शोभा यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। देर शाम तक निशान चढ़ाने का क्रम जारी रहा।

मटेरा कस्बे के श्री गोविद मंदिर से निशान शोभा यात्रा निकाली गई। भजन गायक सुरेश बालेश्वर व बंटी सरदार ने श्याम भजन प्रस्तुत किए। शोभा यात्रा भवनियापुर, मटेरा चौराहा होते हुए नानपारा पहुंची। श्रद्धालुओं की ओर से रास्ते में प्रसाद वितरण भी किया गया। खाटू धाम नानपारा में भक्तों ने निशान चढ़ाकर श्याम प्रभू का आर्शीवाद लिया। इस मौके पर नवीन अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, किशन लाल दोचानिया, मयंक अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, राजेंद्र गोयल, प्रदीप गोयल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। नानपारा: नगर में श्रीश्याम भक्तों ने निशान शोभा यात्रा निकाली।श्रीश्याम भजनों पर भक्त थिरकते रहे। दादी राणी सती मंदिर में निशान चढ़ाया गया। इस मौके पर भंडारे का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजेश भीमराजका, ओमप्रकाश छापड़िया, अभय मदेशिया, आनंद पोद्दार, अजय टेकड़ीवाल, अजीत भीमराजका, रामकिशोर, मधु भीमराजका, ऊषा सिंहानिया, सीमा मूनका समेत बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे। मिहीपुरवा: कस्बे के शिवराम शाह मंदिर से गाजे बाजे के साथ निशान शोभा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा दादी राणी सती मंदिर नानपारा पहुंची। मंदिर में निशान चढ़ाया गया। इस मौके पर बाबूलाल शर्मा, गोविद अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, मुन्ना मोदी, रोहित शुक्ला, सुरेश वर्मा समेत बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी