सत्यप्रकाश व सुलोचना ने बढ़ाया जिले का मान

दो लोगों ने पीसीएस जे में चयनित होकर जिले का मान बढ़ाया है। परिवारजनों में खुशी की लहर है। परिणाम आते ही परिवारजनों ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। शहर के रायपुर राजा निवासी सत्यप्रकाश नारायण तिवारी पुत्र जयनारायण तिवारी को पीसीएस जे में 154 वीं रैंक हासिल हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Jul 2019 11:37 PM (IST) Updated:Mon, 22 Jul 2019 06:19 AM (IST)
सत्यप्रकाश व सुलोचना ने बढ़ाया जिले का मान
सत्यप्रकाश व सुलोचना ने बढ़ाया जिले का मान

बहराइच/नानपारा : दो लोगों ने पीसीएस जे में चयनित होकर जिले का मान बढ़ाया है। परिवारजनों में खुशी की लहर है। परिणाम आते ही परिवारजनों ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

शहर के रायपुर राजा निवासी सत्यप्रकाश नारायण तिवारी पुत्र जयनारायण तिवारी को पीसीएस जे में 154 वीं रैंक हासिल हुई है। उन्होंने संजीवनी कॉलेज से एलएलबी की पढ़ाई की। उन्होंने हाईस्कूल गोंडा के केंद्रीय विद्यालय से उत्तीर्ण किया। यहीं के शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज से उन्होंने इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता विनयवती देवी व पिता जयनारायण के साथ ही परिवारजनों व गुरुजनों को दिया है। उनकी सफलता पर अखिल भारतीय ब्राहम्ण युवा एकता परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अभय शुक्ला, अमरेंद्र नाथ शुक्ल ने खुशी का इजहार किया है। परीक्षा परिणाम आते ही परिवारजनों ने सत्यप्रकाश को मिठाई खिलाकर खुशी जताई है। नानपारा तहसील क्षेत्र के कुड़वा गांव निवासी सुलोचना वर्मा पुत्री योगेंद्र नाथ वर्मा को भी पीसीएस जे में 430 वीं रैक मिली है। उन्होंने प्राथमिक शिक्षा बहराइच नगर के प्राथमिक से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई सीमा हायर सेकेंड्री स्कूल से की। इसके बाद उन्होंने संजीवनी महाविद्यालय से लॉ की उपाधि हासिल की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व मामा विनोद कुमार को दिया है।

chat bot
आपका साथी