नेपाल से खाड़ी देश जा रहीं दो नेपाली किशोरियां बरामद

संसू बहराइच नेपाल से खाड़ी देशों के लिए ले जाई जा रहीं नेपाल की दो किशोरियों को एसएसबी 42वी वाहनी के जवानों ने मानव तस्कर के चंगुल से छुड़ा लिया। जवानों ने मानव तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया। बरामद किशोरियों को एसएसबी ने नेपाल के शक्ति समूह संस्था के सुपुर्द किया गया है। जबकि पकड़े गए तस्कर को नेपाली पुलिस को सौप दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 11:25 PM (IST) Updated:Wed, 22 Jan 2020 06:04 AM (IST)
नेपाल से खाड़ी देश जा रहीं दो नेपाली किशोरियां बरामद
नेपाल से खाड़ी देश जा रहीं दो नेपाली किशोरियां बरामद

संसू, बहराइच : नेपाल से खाड़ी देशों के लिए ले जाई जा रहीं दो नेपाली किशोरियों को एसएसबी 42वीं वाहिनी के जवानों ने मानव तस्कर के चंगुल से छुड़ा लिया। मानव तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया। बरामद किशोरियों को एसएसबी ने नेपाल के शक्ति समूह संस्था की सुपुर्दगी में देकर मानव तस्कर को नेपाली पुलिस को सौंप दिया गया है।

एसएसबी की 42वीं वाहिनी के कमांडेंट प्रवीण कुमार ने बताया कि सोमवार देर शाम को देहात संगठन के कार्यकर्ताओं व पुलिस ने सीमा पर संयुक्त जांच अभियान चलाया। इस दौरान नेपाल की ओर से आ रही दो किशोरियों व एक व्यक्ति को रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में सभी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर सभी को एसएसबी कैंप में लाकर पूछताछ की जाने लगी। पूछताछ के दौरान पता चला कि किशोरियों के साथ मौजूद व्यक्ति मानव तस्कर है। जो दोनों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उन्हें अहमदाबाद ले जा रहा था। जहां से उन्हें खाड़ी देश भेजने की तैयारी थी। । पकड़ा गया तस्कर लोकेंद्र खत्री पुत्र खेम बहादुर जिला सल्यान वार्ड नंबर 11 ग्राम टेके का रहने वाला है। बरामद किशोरी एंजिला (14) पुत्री उपेंद्र चंद्र ठकुरी गांव दमचौर गैरी वार्ड नंबर 22 व रत्ना काला ठकुरी (17) पुत्री मोती मुहल्ला सल्यान वार्ड नंबर चार जिला सल्यान की रहने वाली है। कमांडेंट ने बताया कि तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए रणनीति भी बनाई गई। सीमा पर तैनात जवानों को 24 घंटे सतर्क रहने के साथ सीमा पर पेट्रोलिग भी बढ़ाई गई है।

chat bot
आपका साथी