साफ-सफाई कर स्वयंसेवकों ने जगाई स्वच्छता की अलख

महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवायोजना इकाई प्रथम के तत्वावधान में शेखदहीर गांव में सात दिवसीय शिविर चल रहा है। चौथे दिन शिविर का शुभारंभ राष्ट्रीय सेवायोजना गीत व राष्ट्रगान से किया गया। कार्यक्रमाधिकारी डॉ.अमृता मिश्रा ने छात्राओं की टोलियों का कार्य निर्धारित किया। गांव का भ्रमण करने के लिए निर्देश दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 31 Jan 2020 11:09 PM (IST) Updated:Fri, 31 Jan 2020 11:09 PM (IST)
साफ-सफाई कर स्वयंसेवकों ने जगाई स्वच्छता की अलख
साफ-सफाई कर स्वयंसेवकों ने जगाई स्वच्छता की अलख

जासं, बहराइच : महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवायोजना इकाई प्रथम के तत्वावधान में शेखदहीर गांव में सात दिवसीय शिविर चल रहा है। चौथे दिन शिविर का शुभारंभ राष्ट्रीय सेवायोजना गीत व राष्ट्रगान से किया गया। कार्यक्रमाधिकारी डॉ.अमृता मिश्रा ने छात्राओं की टोलियों का कार्य निर्धारित किया। गांव का भ्रमण करने के लिए निर्देश दिया।

डॉ.अंकिता सिंह व डॉ.श्याम कुमार चौधरी के नेतृत्व में छात्राओं ने गांव की सड़कों की साफ-सफाई कर ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी। स्वच्छ वातावरण तैयार करने के लिए प्रेरित किया। टोली रजिया सुल्ताना की छात्राओं ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत गांव के लोगों को बेटियों के लिए दी जाने वाली सरकारी योजना की जानकारी दी। सुमंगला व सुकन्या योजना की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को बताया। विद्यालय में बेटियों को पढ़ाने के लिए भी लोगों को जागरूक किया गया। अहिल्याबाई टोली की छात्राओं ने गांव की सामाजिक, आर्थिक स्थिति की जानकारी के लिए ग्रामीणों से सर्वेक्षण पत्र भरवाए। ग्राम विकास को प्राथमिकता देने वाले प्रत्याशी को चुनने की सलाह दी। गेंदा देवी टोली की छात्राओं ने सामूहिक भोजन तैयार करने के लिए रसोई का कार्यभार संभाला। शिविर के बीच में खाद्य व फल संरक्षण विभाग से आए लोगों ने छात्राओं व स्थानीय लोगों को मौसमी फलों के संरक्षण के लिए जैम जैली व अचार बनाने की विधि सिखाई। ऊषा शुक्ला, अरविद मिश्रा, कमल मिश्रा, फातिमा मुहम्मदी व नवीन कश्यप ने शिविर को सफल बनाने में योगदान दिया।

chat bot
आपका साथी