अतिक्रमण का जाल, राहगीर बेहाल, नहीं पुरसाहाल

संसू नानपारा(बहराइच) नगर में अतिक्रमण के चलते जाम की समस्या अब आम हो गई है। अतिक्रमणक

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Feb 2019 11:17 PM (IST) Updated:Thu, 21 Feb 2019 11:17 PM (IST)
अतिक्रमण का जाल, राहगीर बेहाल, नहीं पुरसाहाल
अतिक्रमण का जाल, राहगीर बेहाल, नहीं पुरसाहाल

संसू, नानपारा(बहराइच) : नगर में अतिक्रमण के चलते जाम की समस्या अब आम हो गई है। अतिक्रमणकारी सड़क की पटरियों पर या तो निर्माण करा लेते हैं या फिर इन्हीं पर दुकानें सजा लेते हैं। इसके चलते मार्ग सकरा हो जाता है। जाम में एंबुलेंस व अन्य राहगीर भी फंसे रहते हैं। मरीजों को समय से उपचार न मिलने के कारण जान जोखिम में बनी रहती है।

प्राइवेट बस स्टैंड से इमामगंज चौराहा, रुपईडीहा रोड तिराहा से शिवपुर रोड, कवाबची गली, चूड़ी वाली गली समेत अन्य मार्गों पर अतिक्रमण का जाल फैला हुआ है। गलियों में सीढ़ी या वाहन खड़ा कर लोग इसे संकरा कर देते हैं। मुख्य मार्गों का हाल और भी बदहाल है। सड़क की पटरियों पर ही चबूतरा बनवा दिया जाता है। इसके अलावा ठेला, बैट्री रिक्शा व दुकानें सजा ली जाती हैं। इसका खामियाजा राहगीरों को भुगतना पड़ता है। मुख्य मार्ग पर आए दिन यहां जाम की समस्या बनी रहती है। इसके बाद भी जिम्मेदार इस समस्या के प्रति नहीं चेत रहे हैं। करीब छह माह पहले तत्कालीन एसडीएम गौरांग राठी ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था। कुछ दिन तो स्थिति सुधरी रही। उसके बाद पुन: पटरियों पर अतिक्रमण शुरू हो गया। स्थानीय लोगों की मांग पर पुलिस व नपाप प्रशासन ने समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद भी अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। नपाप ईओ अशोक तिवारी ने बताया कि जल्द ही अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर अवैध कब्जा हटवाया जाएगा। इससे जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी।

chat bot
आपका साथी