सड़क हादसों में महिला समेत चार घायल

घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 10:23 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 10:23 PM (IST)
सड़क हादसों में महिला समेत चार घायल
सड़क हादसों में महिला समेत चार घायल

संसू, महसी/बहराइच : जिले के अलग-अलग स्थानों पर रविवार को हुई सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बौंडी थाना क्षेत्र के किसानगंज चौराहे के निकट तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें तिकुरी गांव निवासी सिद्धनाथ पांडेय (40), चेतराम (25) घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायल को उपचार के लिए चिकित्सालय भेजा। वहीं दूसरी ओर देहात कोतवाली क्षेत्र के गोंडा-बहराइच मार्ग स्थित नगरौर के पास सड़क किनारे पैदल जा रही महिला को वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें दोनक्का निवासी शबीना (43) चोटिल हो गई। इसी कोतवाली क्षेत्र के बहराइच-लखनऊ हाईवे स्थित बसंतापुर के पास तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इसमें दरगाह थाना क्षेत्र के इमामगंज निवासी नसीम (28) घायल हो गए।

chat bot
आपका साथी