बुखार ने ली बालिका की जान, 21 और भर्ती

बहराइच : मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच संक्रामक बीमारियां कुलांचे भर रही है। शनिवार को

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Jul 2018 11:28 PM (IST) Updated:Sat, 07 Jul 2018 11:28 PM (IST)
बुखार ने ली बालिका की जान,  21 और भर्ती
बुखार ने ली बालिका की जान, 21 और भर्ती

बहराइच : मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच संक्रामक बीमारियां कुलांचे भर रही है। शनिवार को सुबह जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बालिका की बुखार से मौत हो गई। जिला अस्पताल में विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 21 और बच्चों को भर्ती कराया गया है। इनमें से तीन की हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। छह बच्चों को पीआईसीयू में शिफ्ट किया गया है।

फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम प्यारेपुर निवासिनी सीमा (6) पुत्री लायक राम कई दिनों से तेज बुखार से पीड़ित चल रही थी। सीएचसी फखरपुर में उसका इलाज चल रहा था। शनिवार सुबह हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज शुरू होते ही उसने दम तोड़ दिया। तीन बच्चों को गंभीरावस्था में ट्रामा सेंटर लखनऊ भेजा गया है। छह बच्चों की सांस उखड़ने से हालत गंभीर होने पर वार्ड से पीआईसीयू में शिफ्ट किया गया है। बुखार, डायरिया से पीड़ित बच्चों की संख्या दिनों दिन जिला अस्पताल में बढ़ रही है। मौसम के बदलते रंग से संक्रामक बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बुखार, डायरिया व अन्य संक्रमण बीमारियां बच्चों के लिए जानलेवा बनी हुई हैं।

chat bot
आपका साथी