जयंती पर याद किए गए डॉ.कलाम

चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि संसू विशेश्वरगंज(बहराइच) प्राथमिक विद्यालय विशेश्वरगंज में मंगलवार को मिसाइल मैन पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Oct 2019 11:19 PM (IST) Updated:Wed, 16 Oct 2019 06:01 AM (IST)
जयंती पर याद किए गए डॉ.कलाम
जयंती पर याद किए गए डॉ.कलाम

संसू, विशेश्वरगंज(बहराइच) : प्राथमिक विद्यालय विशेश्वरगंज में मंगलवार को मिसाइल मैन पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम विचार मंच के अध्यक्ष बलदेव प्रसाद पांडेय ने कहा कि सभी शिक्षकों को डॉ.कलाम के आदर्शों से सीख लेनी चाहिए। बच्चों में वैज्ञानिक प्रतिभा विकसित करने के लिए हम सभी को प्रयास करना चाहिए। बच्चों को डॉ.कलाम के बारे में समय-समय पर जानकारी दें, जिससे उनमें वैज्ञानिक प्रतिभाएं निखर सकें। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के कोषाध्यक्ष आनंद मोहन मिश्र ने कहा कि डॉ.कलाम ने जिस तरह अपना जीवन देश को समर्पित कर दिया वह अनुकरणीय है। शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया। जगरूप सिंह, कैलाश नाथ गिरि, बच्छराज मिश्र, हनुमान प्रसाद गुप्ता, राजीव कुमार तिवारी, शैलेंद्र मिश्र, सुशील यादव, आलोक गुप्ता, ओमप्रकाश शुक्ल, अवधराम, मीरा त्रिपाठी, सुप्रिया तिवारी, डॉ.महिमा सिंह, विजय नरेश तिवारी, अखिलेश कुमार, समीर त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी