लुटेरों से भिड़ी महिला, चेन फेंककर हुए फरार

जासं बहराइच शहर के मोहालीपुरा मुहल्ला निवासी महिला से चेन लुटेरों ने उनकी सोने की चेन लूट ली। विरोध करने पर लुटेरे हाथापाई पर उतर आए। महिला लुटेरों से भिड़ गई और शोर मचाने लगी। महिला की चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग मौके की ओर दौड़े तो लुटेरे चेन फेंककर भाग गए। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Sep 2019 11:31 PM (IST) Updated:Sun, 29 Sep 2019 06:21 AM (IST)
लुटेरों से भिड़ी महिला, चेन फेंककर हुए फरार
लुटेरों से भिड़ी महिला, चेन फेंककर हुए फरार

जासं, बहराइच : शहर के महोलीपुरा मुहल्ला की महिला से चेन लुटेरों ने उसकी सोने की चेन छीन ली। विरोध करने पर लुटेरे हाथापाई पर उतर आए। महिला लुटेरों से भिड़ गई और शोर मचाने लगी। महिला के शोर पर आस -पास के लोग पहुंच गए, तो लुटेरे चेन फेंककर भाग गए। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हैं।

नगर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन महोलीपुरा की चंद्रावती सिंह पत्नी टीपी सिंह अपने घर में पुताई करा रही थी। इसी दौरान कुछ कार्य से वह घर के बाहर आई। बाइक सवार लुटेरों ने उसके गले से चेन को छीनने का प्रयास किया। महिला लुटेरों से भिड़ गई और शोर मचाने लगी। चीख पुकार सुनकर आस- पास के लोग भी आ गए। भीड़ देख लुटेरे महिला की चेन फेंककर फरार हो गए। कोतवाल सर्वेंदु कुमार ने बताया कि लुटेरों की तस्वीर सीसी कैमरे में भी कैद हो गई है। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है, जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी