पदयात्रा निकाल सरकार की योजनाएं बताई

बहराइच/महसी : सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए शनिवार को भाजपा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 Dec 2018 11:15 PM (IST) Updated:Sat, 01 Dec 2018 11:15 PM (IST)
पदयात्रा निकाल सरकार की योजनाएं बताई
पदयात्रा निकाल सरकार की योजनाएं बताई

बहराइच/महसी : सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए शनिवार को भाजपा की पदयात्रा निकाली गई। इसमें लोगों को पंपलेट बांटकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।

शहर में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल के कार्यालय से अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री त्रंबक तिवारी की अगुवाई में पदयात्रा निकाली गई। इसमें कृष्णमोहन गोयल, राधेश्याम त्रिपाठी, रामरूप कोरी, अयोध्या आदि शामिल रहे। उधर महसी के मासाडीहा के बाबा बिहारीदास हनुमान मंदिर परिसर से पदयात्रा को मुख्य अतिथि प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष सत्यदेव ¨सह व विधायक सुरेश्वर ¨सह ने रवाना किया। पदयात्रा मासाडीहा, बहोरिकपुर, चांदपारा समेत विभिन्न गांवों से गुजरी। इसमें बृजेश्वर ¨सह, रणविजय ¨सह, सतीश चौधरी, भरत लाल पांडेय आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी