नेताजी को किया नमन, विचारों को अपनाने का लिया संकल्प

बहराइच : बुधवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस का जन्मदिन जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कू

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jan 2019 11:33 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jan 2019 11:33 PM (IST)
नेताजी को किया नमन, विचारों को अपनाने का लिया संकल्प
नेताजी को किया नमन, विचारों को अपनाने का लिया संकल्प

बहराइच : बुधवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस का जन्मदिन जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूलों व संस्थानों में गोष्ठियां आयोजित कर नेताजी के व्यक्तित्व व कृतित्व व पर प्रकाश डाला गया। होमगार्ड जवानों ने भी नेताजी को श्रद्धापूर्वक याद किया।

बहराइच विकास मंच के संरक्षक अनिल त्रिपाठी व मंच के अध्यक्ष हर्षित त्रिपाठी ने कहा कि नेताजी स्वतंत्रता संग्राम के सबसे अग्रणी नेता थे। उनके द्वारा दिया गया जय¨हद का नारा राष्ट्रीय नारा बन गया है। रमेश मिश्रा ने कहा कि नेताजी ने देश की अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। इस मौके पर भानु त्रिवेदी, कर्मवीर ¨सह, सिद्धनाथ श्रीवास्तव, कपिल उपाध्याय, शिवा सम्राट, मानवेंद्र यादव, अंश, शिवा व अन्य मौजूद रहे। शिक्षण संस्थानों में भी नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई गई। पीआरडी जवानों ने भी नेताजी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। कलेक्ट्रेट धरना स्थल पर एकत्र होकर उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर हबीब अहमद, अर¨वद स्वरूप व अन्य मौजूद रहे।

सौंपा ज्ञापन :नेताजी की जयंती पर शिवसेना की ओर से पीएम को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन में अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण, गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने व संत महात्माओं को पांच हजार रुपये मासिक पेंशन देने की मांग की गई।

chat bot
आपका साथी