भाजपा शासनकाल में दलितों व पिछड़ों पर अत्याचार : व्यास

सपा अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सदस्यता समारोह में हुए शामिल सपा अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सदस्यता समारोह में हुए शामिल

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 09:52 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 05:09 AM (IST)
भाजपा शासनकाल में दलितों व पिछड़ों पर अत्याचार : व्यास
भाजपा शासनकाल में दलितों व पिछड़ों पर अत्याचार : व्यास

संसू, बहराइच : सपा अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व्यास जी गोंड ने कहा कि भाजपा शासनकाल में पिछड़ों व दलितों पर अत्याचार बढ़ा है। सपा सरकार में ही इनका सम्मान सुरक्षित रहा है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से आह्वान करते हुए कहा कि शोषित लोगों की मदद करें। आने वाली सरकार दलितों व पिछड़ों के बल पर ही सपा की बनेगी।

सपा जिला कार्यालय पर आयोजित सदस्यता समारोह के मुख्य अतिथि के तौर पर वह रविवार को बहराइच पहुंचे थे। आगमन की खबर पाकर जगह-जगह सपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। घाघराघाट पर भी कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उनका जिले के आगमन पर खुशी जताई। पार्टी कार्यालय पहुंचे प्रकोष्ठ अध्यक्ष ने कहा कि अनुसूचित जाति/जनजाति के छात्रों की बीएड में मिलने वाले निश्शुल्क प्रवेश पर भाजपा सरकार ने रोक लगा दी है। हाथरस में दलित की बेटी के साथ हुए गैंगरेप कानून व्यवस्था की नाकामियों को उजागर कर रहा है। उन्होंने कहा कि 2022 के चुनाव में यही दलित व पिछड़ा समाज एकजुट होकर सपा की सरकार बनाने का काम करेगा। इस दौरान डॉ.किशुनवीर समेत कई लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव, पूर्व विधायक शब्बीर वाल्मीकि, अब्दुल मन्नान, संत कुमार पासी, जफर उल्ला खां, लक्ष्मीनारायण, महेंद्र स्वरूप, निशा शर्मा, नंदेश्वरनंद यादव, रामजी यादव, धनीराम यादव, भगौती प्रसाद मौजूद रहे। मुर्तिहा : मिहींपुरवा तहसील के मझाव कॉलोनी में सपा की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां भी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भाजपा पर हमलावर रहे। पूर्व मंत्री बंशीधर बौद्ध, राजेश चौधरी, मुहम्मद हमजा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी