झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

By Edited By: Publish:Mon, 11 Aug 2014 12:10 AM (IST) Updated:Mon, 11 Aug 2014 12:10 AM (IST)
झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

बहराइच : शनिवार रात से शुरू हुई बारिश रविवार पूरे दिन रुक-रुक कर होती रही। पूरे जिले में बारिश से किसानों को खासी राहत मिली। बारिश होने के बाद किसानों ने फसलों में खाद लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। शहर के निचले इलाकों में जलभराव से आने-जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

देर रात शुरू हुई बारिश रविवार को पूरे दिन रुक-रुक कर हुई। बारिश से दिन का अधिकतम व न्यूनतम दोनों तापमानों में गिरावट दर्ज की गई। शहर के गुलामअलीपुरा, ढपालीपुरवा, घसियारीपुरा, बख्शीपुरा नईबस्ती, चांदमारी सहित अन्य निचले इलाकों में जलभराव की समस्या से लोग बेजार रहे। शहर के मुख्य मार्गो पर भी बारिश के चलते सड़कों पर हुए गड्ढों में जलभराव की स्थिति रही। हालांकि बारिश के बाद तापमान में गिरावट से उमस से लोगों को राहत मिली। बारिश होने के बाद किसानों ने खेतों में लगी फसल गन्ना, धान व मक्का में खाद लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। खाद को लेकर किसान खासे चिंतित हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में खाद की तस्करी पड़ोसी देश नेपाल की जा रही है। इससे किसानों को काफी महंगे दामों पर खाद खरीदनी पड़ रही है।

chat bot
आपका साथी