राज्य कर्मियों ने मौन धरना देकर जताया विरोध

बहराइच : राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर कर्मचारियों की विभिन्न मांगों

By Edited By: Publish:Sun, 04 Oct 2015 12:11 AM (IST) Updated:Sun, 04 Oct 2015 12:11 AM (IST)
राज्य कर्मियों ने मौन धरना देकर जताया विरोध

बहराइच : राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर कर्मचारियों की विभिन्न मांगों के समर्थन में गांधी जयंती के अवसर पर सैकड़ों कर्मचारियों ने मुंह पर सफेद पट्टी बांधकर कलेक्ट्रेट प्रांगण स्थित धरनास्थल पर एक दिवसीय मौन धरना दिया। इस अवसर पर संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष इं.चंद्र प्रताप, आरसी चौधरी संरक्षक, संजय मिश्र, डॉ.फारुक अहमद, उदयराज ¨सह, सरजीत ¨सह, नेमराज त्रिपाठी, आर. पंडित मशरिकी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

कर्मचारियों ने नई पेंशन व्यवस्था को समाप्त करते हुए पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली, केंद्रीय कर्मचारियों की भांति समस्त भत्तों की समानता, निजीकरण, ठेकेदारी व्यवस्था पूर्णत: समाप्त करके पदों पर नियमित भर्ती, वेतन समिति 2008 की संस्तुतियों को लागू करना, पीजीआई में नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा देना आदि मांगों के समर्थन में मुंह पर पट्टी बांधकर मौन रखा। मौन धरना के बाद आगामी 23 नवंबर को देशव्यापी बंद एवं 23 फरवरी 2016 को पूर्ण हड़ताल करने की घोषणा की गई तथा मुख्यमंत्री को संबोधित जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। धरनास्थल पर कुसुम कुमार पांडेय, राजकुमार ¨सह, नीरज वर्मा, केके चौहान, सोमनाथ शर्मा, शैलेन्द्र कुमार, जगदंबा प्रसाद मिश्र, कृपाराम मिश्र, सुरेंद्र बहादुर ¨सह, संजीव त्रिपाठी, हनुमंत ¨सह, जेबी ¨सह, मंशाराम चौधरी, लईक अहमद, रक्षाराम प्रसाद, सर्वजीत कुमार वर्मा, लोकनाथ तिवारी, रामआसरे, अब्दुल रफी खां, कैलाश चंद्र, विशाल श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी