मकान में विस्फोट से महिला की मौत

बहराइच : पयागपुर थाना क्षेत्र के कोट बाजार स्थित एक मकान में विस्फोट हो गया। चपेट में आकर एक महिला क

By Edited By: Publish:Sun, 01 Mar 2015 10:56 PM (IST) Updated:Sun, 01 Mar 2015 10:56 PM (IST)
मकान में विस्फोट से महिला की मौत

बहराइच : पयागपुर थाना क्षेत्र के कोट बाजार स्थित एक मकान में विस्फोट हो गया। चपेट में आकर एक महिला की मौके पर मौत हो गई। तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पयागपुर में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक दल-बल के साथ मौके पर घटना का जायजा लेने पहुंचे। उनके साथ फोरेंसिक टीम के सदस्य, डाग स्क्वायड टीम भी मौके पर पहुंची। विस्फोट किन कारणों के चलते हुआ, पुलिस इसकी जांच कर रही है?

पयागपुर संवादसूत्र के अनुसार कोटबाजार निवासी मुन्ना के घर रविवार को तेज धमाके के साथ विस्फोट हुआ। विस्फोट में मकान की छत गिर गई। उसके नीचे दबकर महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान आमना(40) पत्नी अब्दुल सलाम के रूप में हुई, जबकि तीन अन्य घायलों में रुखसाना (22) पत्नी गुड्डू, खुशबू (10) पुत्री अब्दुल सलाम, निशा (6) पुत्री अब्दुल सलाम शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने आननफानन में गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक रामलाल वर्मा ने घटनास्थल का जायजा लिया। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीमों के सदस्य व डॉग स्क्वायड टीम भी पहुंची है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक रामलाल वर्मा ने बताया कि विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है। आशंका जताई जाती है कि गैस सिलेंडर में विस्फोट के चलते हादसा हुआ है।

chat bot
आपका साथी