पूजा-अर्चना कर यमुना में लगाई आस्था की डुबकी

जिलेभर में कार्तिक पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही यमुना नदी पर श्श्रद्धालु पहुंच गए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Nov 2021 10:48 PM (IST) Updated:Fri, 19 Nov 2021 10:48 PM (IST)
पूजा-अर्चना कर यमुना में लगाई आस्था की डुबकी
पूजा-अर्चना कर यमुना में लगाई आस्था की डुबकी

बागपत, जेएनएन। जिलेभर में कार्तिक पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही यमुना नदी पर स्नान करने के लिए श्रद्धालु पहुंच गए। विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई, उसके बाद यमुना में आस्था की डुबकी लगी। भगवान भस्कार को अ‌र्घ्य समर्पित कर कामनाएं कीं।

शुक्रवार को आस्था के पर्व कार्तिक पूर्णिमा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह था। सुबह चार बजे से यमुना नदी पर लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था जो शाम तक जारी रहा। यमुना नदी में स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। पंडितों ने यहां पर पूजन को संपन्न कराया। परिवार में सुख शांति और समृद्धि बनी रहे इसकी कामना यमुना मैया से की। बच्चों की दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में स्नान करने को लेकर उत्साह था। दूर दराज से लोग वाहनों में सवार होकर पहुंचे। भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी और महादेव के जयकारे लगाते यमुना क्षेत्र को गुंजाएमान कर दिया। नदी के दोनों छोर पर लोगों की भीड़ लगी हुई थी। लोगों की सुरक्षा के लिए यहां प्रशासन की ओर से पुलिस बल तैनात किया गया था। गोताखोर गहरे पानी में न जाने के लिए कर रहे थे जागरूक

यमुना नदी पर लोगों की सुरक्षा के लिए गोताखोर तैनात किए गए थे। गोताखोर लोगों को गहरे पानी में जाकर स्नान करने के लिए जागरूक कर रहे थे। उनके द्वारा थोड़ी-थोड़ी देर में किनारे पर घूमकर लोगों को जानकारी दे रहे थे। श्रद्धालुओं के लिए कराई चाय की व्यवस्था

सर्दी का पारा कम हुआ तो लोगों यमुना नदी पर ठिठुरते हुए जा रहे थे। यहां पर सामाजिक संगठन और शहर के गणमान्य लोगों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए गर्मागर्म चाय की व्यवस्था की गई थी। स्नान करने के बाद श्रद्धालु टेंट में चाय की चुस्की लेकर सर्दी को दूर कर रहे थे।

chat bot
आपका साथी