जो राम का नहीं, वह देश का भी नहीं हो सकता: सुदर्शन

संवाद सूत्र दाहा (बागपत) : दाहा गांव में विहिप कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें विहिप के प

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Oct 2018 10:20 PM (IST) Updated:Sat, 20 Oct 2018 10:20 PM (IST)
जो राम का नहीं, वह देश का भी नहीं हो सकता: सुदर्शन
जो राम का नहीं, वह देश का भी नहीं हो सकता: सुदर्शन

संवाद सूत्र दाहा (बागपत) : दाहा गांव में विहिप कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें विहिप के प्रांत संगठन मंत्री सुदर्शन चक्र ने कहा कि राम जन्म भूमि पर राम मंदिर बनना जरूरी है और जो राम का नहीं ,वह देश का नहीं हो सकता है।

विहिप जिला महामंत्री पप्पन राणा के आवास पर बैठक के बाद पत्रकार वार्ता के दौरान विहिप प्रान्त संगठन मंत्री सुदर्शन चक्र ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर ही बनेगा, जिसके लिए विहिप अभियान चला रही है। देश के कोने कोने में बैठकें की जा रही हैं। विहिप 18 दिसंबर को देश के सभी राज्यपालों को ज्ञापन देगी। शीतकालीन सत्र के दौरान 545 सांसदों को भी ज्ञापन दिया जाएगा। इसके बाद 18 दिसंबर को गीता जयंती पर एक सप्ताह तक अनुष्ठान करेंगे। 31 जनवरी से एक फरवरी तक प्रयागराज में धर्मसभा होगी। विहिप ¨हदुओं की भावना का सम्मान करती है। इस मौके पर विहिप जिलाध्यक्ष र¨वद्र जैन, कार्य अध्यक्ष राजवीर तोमर, मनोज पंवार, अरूण कुमार, कार्तिक, सतपाल आर्य, वीरसेन अहलावत, योगेंद्र आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी