पाकिस्तानी सेना कर रही है बलूचियों के दिल-गुर्दे व आंखों का कारोबार

पाकिस्तानी सेना के दुर्दांत चेहरे को बेनकाब करते हुए बलूच नेता मजदक दिलशाद ने राजफाश किया कि पाकिस्तानी फौज मानवीय अंगों का बड़ा और घिनौना कारोबार कर रही है।

By Ashish MishraEdited By: Publish:Sun, 25 Sep 2016 11:58 AM (IST) Updated:Sun, 25 Sep 2016 03:48 PM (IST)
पाकिस्तानी सेना कर रही है बलूचियों के दिल-गुर्दे व आंखों का कारोबार

बागपत [जहीर हसन] । बलूचिस्तान पर जुल्म की कई दर्दनाक दास्तां के बीच यह घिनौना कृत्य वाकई बेरहमी की हद है। यहां बिलोचपुरा में पाकिस्तानी सेना के दुर्दांत चेहरे को बेनकाब करते हुए बलूच नेता मजदक दिलशाद ने राजफाश किया कि पाकिस्तानी फौज मानवीय अंगों का बड़ा और घिनौना कारोबार कर रही है। बलूचियों को सेना घर से उठाकर सेना के कैंप में ले जाती है। वहां पहले टार्चर करती है, बाद में उनके दिल-गुर्दे, जिगर और आंख तथा अन्य अंगों को निकालकर लाश को खुले में फेंक देती है।

'मन की बात' में बोले पीएम मोदी- सेना बोलती नहीं बल्कि पराक्रम दिखाती है

बागपत के बिलोचपुरा गांव में बलूचिस्तान की आजादी की लड़ाई को समर्थन मांगने आए बलूच नेता ने कहा कि पाकिस्तानी फौज बलूचिस्तानियों को घरों से उठाकर अंग निकालती है और फिर इतनी गोली मारती है, ताकि छलनी हुए शव को देखकर किसी को अंग निकालने का शक न हो।
उन्होंने बताया कि बलूचिस्तान में पिछले दिनों एक कब्र से 140 लाशें एक साथ निकाली गई थीं। इन लाशों से भी अंग गायब थे। बलूचिस्तान में मिली एक हजार लाशों की तो आज तक शिनाख्त ही नहीं हो पाई। आरोप लगाया कि दुनिया में मानव अंग तस्करी का सबसे बड़ा केंद्र पाकिस्तान फौज है। बलूच से गायब हजारों लोग फौज के कब्जे में हैं। कहा, मानवीय अंगों की तस्करी की बदौलत पाकिस्तानी फौज मोटा पैसा जुटाती है। यदि निष्पक्ष जांच हो तो फौज के मानव अंगों का घिनौने कारोबार दुनिया के सामने आ जाएगा।

उड़ी हमला: पाकिस्तान की नापाक साजिश को बेनकाब करेगा यह नया सबूत

बलूच में परमाणु बम का परीक्षण
बागपत : बलूच नेता मजदक दिलशाद ने कहा कि पाकिस्तान बलूचिस्तान की धन-संपदा ही नहीं लूट रहा, बल्कि वह बलूचियों की नस्ल बर्बाद करने पर भी तुला है। पाकिस्तान में परमाणु बम का परीक्षण भी बलूचिस्तान में ही किया जाता है। इससे बलूचिस्तान की नस्ल पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। आज वहां विकृत बच्चे पैदा हो रहे हैं। पानी भी जहरीला हो चुका है। लोगों को सांस लेना दूभर हो रहा है। दिलशाद ने कहा कि पाकिस्तान की फौज बलूच आंदोलन को दबाने को बलूचियों पर रासायनिक अस्त्रों का प्रयोग कर लोगों को मौत के घाट उतारने जैसा अमानवीय कारनामा कर रही है।

देखें तस्वीरें : आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तान के खिलाफ फूटा गुस्सा

बीस हजार बलूचियों को मार चुकी फौज
बागपत : मजदक दिलशाद ने बताया कि पाकिस्तानी फौज 20 हजार बेगुनाह बलूचों का कत्ल कर चुकी है। ढाई हजार महिलाओं को घरों से उठाकर ले गई और आज तक उनका कहीं कोई पता नहीं। मासूम बच्चों पर रहम नहीं किया जाता। सैकड़ों बलूचों की आंख फोड़ दी गई। पाकिस्तान हुकूमत ने बलूचों के तमाम अधिकार और सुविधा छीन रखी हैं।

बलूचिस्तान की हालत से सबक लें कश्मीरी
बागपत : बलूचिस्तान में आजादी के लिए संघर्ष कर रहे नेता मजदक दिलशाद शनिवार को मजदक बागपत जिले के बलूच गांव बिलोचपुरा में समर्थन मांगने पहुंचे। बातचीत में उन्होंने दैनिक जागरण को बताया कि बलूचियों की आवाज को ङ्क्षहसक तरीके से दबाया जा रहा है। उनके लोगों की हत्या की जा रही है। बहू-बेटियों के साथ दुष्कर्म की वारदात आम है। पाकिस्तान सेना का बलूचिस्तान में दखल पूरी तरह समाप्त कर कब्जा हटवाना हमारी लड़ाई है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी द्वारा इस मुद्दे को उठाने के बाद हमें मोरल सपोर्ट मिला है। शायद इसी के बाद जगी उम्मीद से ही हम बलूच नेता अपनी आवाज को भारत समेत पूरे विश्व के सामने उठा पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार अपने स्तर से मदद के अलावा बलूचिस्तान के अवाम को भारत में शरणार्थी बनने के रास्ते खोले, ताकि हम अपनी आजादी के संघर्ष को और तेजी से चला सके। भारत तथा पाकिस्तान के बीच कश्मीर को लेकर विवाद पर उन्होंने कहा कि कश्मीरी बलूचिस्तान का हाल देख लें और सबक लेकर पाकिस्तान के किसी बहकावे में नहीं आएं। भारत में ही उनका भविष्य सुरक्षित है।

जैन संतों से लिया बलूच नेताओं ने आशीर्वाद
बागपत : बड़ौत पहुंचे बलूच नेता ने जैन संत आचार्य सुभद्र मुनि जी महाराज से आंदोलन में सफलता हासिल करने का आशीर्वाद लिया। बलूचों ने कहा कि पाकिस्तान प्रधानमंत्री नवाज शरीफ तो मात्र एक मुखौटा है, वहां असली राज तो सेना का चलता है। शहजाद राय शोध संस्थान के निदेशक अमित राय जैन के साथ बलूचिस्तान से आए मीर मजदक दिलशाद बलूच व नायला शनिवार शाम बड़ौत के जैन स्थानक में पहुंचे। बलूच नेताओं ने महाराज श्री को बताया कि पाक सेना में सैनिक के रूप में आतंकी भर्ती हैं, जहां से पूरी दुनिया में आतंकी भेजे जाते हैं। उड़ी में हुए हमला भी पाक सेना की करतूत है।

chat bot
आपका साथी