आरएसएस कार्यकर्ताओं ने बाजारों में बांटे मास्क-सैनिटाइजर

कोरोना महामारी काल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 30 May 2021 11:40 PM (IST) Updated:Sun, 30 May 2021 11:40 PM (IST)
आरएसएस कार्यकर्ताओं ने बाजारों में बांटे मास्क-सैनिटाइजर
आरएसएस कार्यकर्ताओं ने बाजारों में बांटे मास्क-सैनिटाइजर

बागपत, जेएनएन। कोरोना महामारी काल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया। लोगों को मास्क और सैनिटाइजर बांटे।

नगर प्रचारक अनिल कुमार और नगर कार्यवाह प्रवीण सोम ने कहा कि कोरोना वायरस अभी खत्म नहीं हुआ है, इसलिए सावधानियां बरतनी है। कोविड गाइडलाइन का पालन करें। बुखार या कोरोना से संबंधित लक्षण है तो कोरोना की जांच करानी है।

वहीं विश्व हिदु परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता आकाश शर्मा कई दिनों से शहर के मंदिरों में पहुंचकर सैनिटाइज कर रहे है। मंदिर की आस-पास की जगहों सैनिटाइज कर रहे है। नगर विद्यार्थी प्रमुख रजत उपाध्याय, प्रविद्र कुमार, विपिन रुहेला, अजय शर्मा, सुनील कुमार, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे। समाज सेवी ने मास्क वितरित किए

ककड़ीपुर गांव में समाज सेवी मास्टर ऋषिपाल सिंह ने ग्रामीणों को सैनिटाइजर व मास्क वितरित किए। लोगों को टीकाकरण कराने के लिए जागरूक किया। उन्होंने ग्रामीणों को कोरोना महामारी से बचाव करने, शारीरिक दूसरी से रहने, मास्क लगाने की सलाह दी। लोगों को वैक्सीनेशन कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी से लड़ने के लिए सरकार के साथ मजबूती से खड़ा होना होगा। हरे पेड़ों पर दवाई और गांव में किया सैनिटाइजर का छिड़काव

पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी हरित प्राण संस्था लाकडाउन के दौरान भी लगातार अपनी मुहिम को जारी रखे हुए है। संस्था की टीम ने रविवार को बड़ावद गांव और आसपास के पेडों पर दवाई का छिड़काव किया। हरित एंबुलेंस से पूरे बड़ावद गांव को सैनिटाइज किया गया। संस्था के अध्यक्ष डा. दिनेश बसंल ने बताया कि स्कूल, कालेज, सार्वजनिक स्थानों, नहर की पटरियों, तालाबों के किनारे सैकड़ों पौधों का रोपण किया जा चुका है।

chat bot
आपका साथी