हाईवे शिलान्यास की तैयारियां तेज, जनसभा को सजने लगा पांडाल

जागरण संवाददाता, बड़ौत (बागपत): केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडक

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 Sep 2018 09:37 PM (IST) Updated:Fri, 07 Sep 2018 09:37 PM (IST)
हाईवे शिलान्यास की तैयारियां तेज, जनसभा को सजने लगा पांडाल
हाईवे शिलान्यास की तैयारियां तेज, जनसभा को सजने लगा पांडाल

जागरण संवाददाता, बड़ौत (बागपत): केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं। जनसभा स्थल पर पांडाल, बेरीकेड़िग के लिए सामान जुटना शुरू हो गया है। उधर, पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क तेज कर दिया है।

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे का शिलान्यास बड़ौत में 11 सितंबर को नितिन गड़कर और योगी आदित्यनाथ के हाथों होगा। जनता वैदिक कालेज बड़ौत में जनसभा का आयोजन किया जाएगा। जनसभा स्थल पर तैयारियां शुरू कर दी गई है और शुक्रवार को कई ट्रकों में सामान भी कालेज में पहुंच गया। सामान को वाहनों में लखनऊ से लाया जा रहा है।

छपरौली विधायक सहेंद्र ¨सह ने बताया कि 11 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। चूंकि लंबे समय से दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे के निर्माण की मांग चली आ रही है, जो चार दिन बाद पूरी होने वाली है। भीड़ जुटाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क शुरू कर दिया है। उधर, बड़ौत विधायक केपी मलिक ने बताया कि कार्यक्रम को पूरी तरह सफल व ऐतिहासिक बनाया जाएगा।

पुलिस-प्रशासन ने भी शुरू की तैयारियां

मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। पुलिस सुरक्षा के लिहाज से व्यवस्था में जुटी हुई है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बागपत के अलावा आसपास जनपदों से भी पुलिस बल आएगा।

मुख्यमंत्री की जनसभा को सफल बनाने को बैठक

दाहा: दोघट में भट्ठा एसोसिएशन की बैठक हुई, जिसमें बड़ौत में होने वाली मुख्यमंत्री की सभा को सफल बनाने का आह्वान किया गया। शुक्रवार को चश्मवीर पंवार के ईंट भट्ठे पर बैठक की अध्यक्षता करते हुए भट्ठा एसोशियेशन के अध्यक्ष विक्रम राणा ने कहा कि भाजपा सरकार किसान मजदूरों के ही नहीं जन हितों में कार्य कर रही है। बैठक का संचालन राजपाल शर्मा ने किया। बैठक में ओमकार ¨सह, संजीव राठी, ओम ¨सह, राजू, उदयवीर, रमेश जैन, विपिन कुमार, सहदेव, लाल¨सह मलिक, ओमपाल, चश्मवीर, विक्रम आदि मौजूद रहे।

डेढ़ घंटे बड़ौत में रहेंगे योगी और गडकरी

बागपत: दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे के शिलान्यास के लिए बड़ौत पहुंचे रहे केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम प्रशासन के पास पहुंच गया है। नितिन गडकरी हेलीकाप्टर से बागपत पहुंचेंगे और यहां आयोजित दिल्ली यमुनोत्री हाईवे के शिलान्यास समारोह में करीब पंद्रह मिनट हिस्सा लेंगे। इसके बाद बड़ौत के जाट कालेज में ही आयोजित जनसभा स्थल पहुंचेंगे। यहां वह करीब डेढ़ घंटे रुकेंगे। इस आयोजन में उनके साथ उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के भी पहुंचने की सूचना है। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम पुष्ट हो चुका है। हालांकि अभी उप मुख्यमंत्री का कार्यक्रम पूरी तरह फाइनल नहीं है। यहां पर जनसभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री योगी तथा गडकरी सहारनपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां भी जनसभा तथा एनएचएआइ के प्रोजेक्ट का शिलान्यास होना है। बागपत सांसद तथा केंद्रीय राज्यमंत्री डा. सत्यपाल ¨सह के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय राज्यमंत्री जी-20 देशों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए अर्जेंटीना गए हैं। पहले उनकी 10 सितंबर को वापसी थी, लेकिन शिलान्यास कार्यक्रम के मद्देनजर वह 9 सितंबर को वापस आएंगे और तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

chat bot
आपका साथी