आर्य समाज ने बुराइयों के दहन का किया आह्वान

आर्य समाज की स्थानीय इकाई ने दशहरे पर बुराइयों के दहन करने का आह्वान किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 07:23 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 07:23 PM (IST)
आर्य समाज ने बुराइयों के दहन का किया आह्वान
आर्य समाज ने बुराइयों के दहन का किया आह्वान

बागपत, जेएनएन। आर्य समाज की स्थानीय इकाई ने दशहरे पर बुराइयों के दहन करने का आह्वान किया। इस मौके पर आयोजित यज्ञ में लोगों ने आहुति देकर धर्मलाभ लिया।

रविवार को पट्टी चौधरान स्थित कार्यालय पर आयोजित यज्ञ में डा. ओमवीर सिंह ने कहा कि दशहरे के पर्व को असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता है। दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। रावण विद्वान व शक्तिशाली होते हुए भी मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम से विजय प्राप्त नहीं कर सका था। ओमपाल शास्त्री व प्रीतम सिंह वर्मा ने कहा कि राम के आदर्शों पर चलकर महर्षि दयानंद ने सत्य का मार्ग अपनाकर नैतिक मूल्यों एवं चारित्रिक शिक्षा का ज्ञान देकर लोगों का मार्गदर्शन किया। वहीं रेलवे रोड़ स्थित आर्य समाज मंदिर पर यज्ञ का आयोजन किया गया। यहां अंगिरस मुनि ने कहा कि भारत ऋषि, मुनियों का देश है। इनके द्वारा हमें वेद, उपनिषद दर्शन आदि का ज्ञान प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर सुनीता देवी, माया देवी, उर्मिला चौधरी, गुलाब चंद, सुनील आर्य, चंद्रपाल सिंह, राजकुमार आर्य, यतेंद्र तोमर, अमित तोमर, तेजेंद्र, राममेहर, विजेंद्र, हरवीर सिंह, मोहनपाल, राजवीर सिंह, डा. हरपाल सिंह, श्योराज, रणतेज, राजेंद्र कुमार, वेदपाल आर्य आदि मौजूद रहे।

-------

बच्चों ने बनाया कोरोना रूपी रावण का पुतला

शहर के बावली रोड पर बच्चों ने कोरोना वायरस का पुतला बनाया, जिसे रावण के रूप में प्रदर्शित किया। बच्चों ने पुतले के माध्यम से कोरोना महामारी के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

chat bot
आपका साथी