अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए धन जुटा रहे भक्त

बली गांव में सोमवार को भक्तों ने श्रीराम जन्मभूमि में भव्य व दिव्य मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए चंदा संग्रह किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 07:21 PM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 07:21 PM (IST)
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण
  के लिए धन जुटा रहे भक्त
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए धन जुटा रहे भक्त

जेएनएन, बागपत : बली गांव में सोमवार को भक्तों ने श्रीराम जन्मभूमि में भव्य व दिव्य मंदिर निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर धन संग्रह अभियान चलाया। अभियान में राम भक्तों ने घर-घर जाकर लोगों को मंदिर निर्माण का संदेश पहुंचाते हुए उनके कूपन व रसीद काटकर धनराशि एकत्र की। साथ ही राम मंदिर संबंधित प्रपत्र भी वितरित किए।

अभियान में भाजपा के ब्लाक संयोजक बागपत प्रदीप पंवार बली के नेतृत्व में राम भक्तों ने निधि संग्रह को निकल पड़े। घर-घर जाकर राम मंदिर निर्माण के लिए धन एकत्रित किया। उन्होंने सभी से राम मंदिर निर्माण में सहयोग की अपील भी की। अभियान में राजपाल नंबरदार, त्रिलोकचंद शास्त्री, धीरज नंबरदार, चौधरी सुंदर, नवीन एडवोकेट, चौधरी महेश, सुजीत एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

राम मंदिर निर्माण को घर-घर जाकर एकत्र की समर्पण निधि

संवाद सूत्र, बिनौली : अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण के लिए भाजपा बिनौली मंडल अध्यक्ष एवं अभियान प्रमुख डा. सतेंद्र सिंह ने सोमवार को कार्यकर्ताओं के साथ गल्हैता गांव में घर-घर जाकर समर्पण निधि का संग्रह किया। इस दौरान आह्वान किया कि भगवान श्रीराम का मंदिर सरकारी पैसे से नहीं समस्त हिदू समाज के सहयोग और समर्पण से बनेगा और विश्व का सबसे विश्वविख्यात मंदिर बनेगा, जिसे पूरी दुनिया के राष्ट्राध्यक्ष देखने आएंगे। भारत विश्व में एकता और शांति के साथ-साथ सनातन धर्म का पर्याय बनेगा। समर्पण निधि अभियान में संदीप त्यागी, अंकित त्यागी, विनोद त्यागी, नितिन त्यागी, जयवीर आदि मौजूद रहे। उधर, ट्योढ़ी गांव में भाजपा नेता राजेश चौहान ने श्री राम मंदिर के कूपन ग्रामीणों को बांटे गए। सबसे पहला कूपन कृष्ण उर्फ रावण शर्मा को दिया गया। राम मंदिर निर्माण को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह हैं। इस मौके पर पूर्व प्रधान रामफल सिंह, रामचंद्र, डा. प्रवीण शर्मा, हरवीर कश्यप, राजपाल शर्मा, अनिल कश्यप, विक्रांत चौहान आदि साथ रहे।

chat bot
आपका साथी