परमात्मा की स्तुति से मिलती है सुख शांति : सिद्धगुरु

्रजिवाना गुलियान के सिद्धगुरुपीठ नीलकंठ आश्रम में बुधवार को प्रकाश पर्व के

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Feb 2019 12:15 AM (IST) Updated:Thu, 07 Feb 2019 12:36 AM (IST)
परमात्मा की स्तुति से मिलती  है सुख शांति : सिद्धगुरु
परमात्मा की स्तुति से मिलती है सुख शांति : सिद्धगुरु

बिनौली (बागपत): जिवाना गुलियान के सिद्धगुरुपीठ नीलकंठ आश्रम में बुधवार को प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय अथर्ववेद परायण महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर सिद्धगुरु महाराज ने कहा कि परमात्मा की स्तुति करने वाले मनुष्य के जीवन मे हमेशा सुख शांति रहती है। माता-पिता और समाज के दीन-दुखियों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य है। ये तभी संभव है, जब मनुष्य सद्गुरु के सानिध्य में रहकर परमात्मा की नित्य सच्चे मन से भक्ति स्तुति करे। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य अमित शास्त्री ने यज्ञ की महत्ता पर प्रकाश डाला। कहा कि यज्ञ करने से वायु, जल और पर्यावरण की शुद्धि होती है। प्रात: समाजसेवी पवनवीर ¨सह ने धर्म ध्वज का आरोहण कर महायज्ञ का शुभारंभ किया।

chat bot
आपका साथी