एक माह में भी नहीं निपटाया गली का विवाद

शिकायत पर पुलिस ने रुकवाया दीवार निर्माण कार्य

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Jun 2022 04:24 PM (IST) Updated:Thu, 23 Jun 2022 04:24 PM (IST)
एक माह में भी नहीं निपटाया गली का विवाद
एक माह में भी नहीं निपटाया गली का विवाद

एक माह में भी नहीं निपटाया गली का विवाद

बागपत, जेएनएन। चक्रसैनपुर मोहल्ला में निजी गली में गेट लगाने का मामला पुलिस प्रशासन के लिए फांस बन गया है। गली के निजी होने का दावा कर रहा पक्ष दीवार निर्माण करा रहा था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने कार्य रुकवा दिया है। एक माह में भी अधिकारी गली का विवाद निपटा नहीं पाये।

स्टेट बैंक शाखा के सामने चक्रसैनपुर में जयसिंह ने शिकायत कर बताया था कि उनके मकान के सामने मुख्य मार्ग पर जाने के लिए 20 मीटर से अधिक लंबी गली है। वहां वाहन खड़े रहते हैं। आरोप है कि बीते दिनों पड़ोस के सुधीर ने रात को दीवार तोड़कर गेट लगा दिया। अब इस गेट से ही आवागमन करना चाहते हैं। एक माह से अधिकारियों से गुहार लगाकर थक चुके हैं, परंतु पुलिस प्रशासन विवाद का निपटारा नहीं करा रहा है। बुधवार को जयसिंह ने गली में दीवार का निर्माण करा रहे थे। दूसरे पक्ष ने गेट के सामने से दीवार को गिराकर अधिकारियों से शिकायत की। इंस्पेक्टर दीक्षित कुमार त्यागी ने मौके पर पहुंचकर दीवार को यथावत स्थिति में रखने के लिए दोनों पक्ष से कह दिया। पुलिस के सामने ही सुधीर पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष से अभद्रता की। इंस्पेक्टर का कहना है कि मामला प्रशासनिक स्तर का है। अधिकारी जो भी निर्देश देंगे, पालन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी