मुख्यमंत्री के आने की सूचना पर ईपीई पर पहुंचे अधिकारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गाजियाबाद से ईपीई से होकर हरियाणा जाने की सूचना मिलने पर अधिकारियों में खलबली मच गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 Jan 2021 10:19 PM (IST) Updated:Wed, 06 Jan 2021 10:19 PM (IST)
मुख्यमंत्री के आने की सूचना पर ईपीई पर पहुंचे अधिकारी
मुख्यमंत्री के आने की सूचना पर ईपीई पर पहुंचे अधिकारी

जेएनएन, बागपत : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गाजियाबाद से ईपीई से होकर हरियाणा जाने की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। आनन फानन में सभी अधिकारी ईपीई पर पहुंचे। मुख्यमंत्री के हेलीकाप्टर से हरियाणा जाने की जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

बुधवार को गाजियाबाद में हिडन एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हेलीकाप्टर से हरियाणा जाना था। किसी कारण हेलीकाप्टर से जाने का कार्यक्रम रद हो गया और मुख्यमंत्री के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे से होकर कार से हरियाणा जाने की सूचना डीएम शकुंतला गौतम को मिली। डीएम कलक्ट्रेट में लोकमंच पर चल रहे कृषि मेले के मंच को आनन फानन में छोड़कर अन्य अधिकारियों के साथ ईपीई की तरफ निकल गई। एडीएम अमित कुमार सिंह भी मेले से निकले, एसपी अभिषेक सिंह पुलिस लाइन, तो एएसपी मनीष कुमार मिश्र भी एसपी कार्यालय को छोड़कर ईपीई पर पहुंच गए। इसके बाद पता लगते ही अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी ईपीई की तरफ बढ़ निकले। करीब 30 मिनट तक अधिकारियों में मुख्यमंत्री के ईपीई से निकालने को लेकर हलचल बनी रही। जैसे ही मुख्यमंत्री के हेलीकाप्टर से हरियाणा निकलने का पता लगा, तो अधिकारियों ने राहत की सांस ली। डीएम का कहना है कि मुख्यमंत्री के गाजियाबाद से वाया ईपीई से हरियाणा जाने की सूचना मिली थी। बाद में सीएम हेलीकाप्टर से निकल गए।

यूपी बार्डर आंदोलन में राशन ले रवाना हुए किसान

बागपत : कृषि कानून के विरोध में किसानों ने आंदोलन में शामिल होने की हुंकार भरी। किसानों ने केंद्र सरकार को तानाशाह बताया। उधर कई किसान आंदोलनरत किसानों के लिए राशन लेकर रवाना हुए। कृषि कानून के विरोध में किसानों का गुस्सा दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। बुधवार दोपहर अहिरान मोहल्ला के शिव मंदिर में किसानों की पंचायत हुई। वक्ताओं का कहना था कि सवा माह से कानून के विरोध में सैकड़ों किसान यूपी बार्डर पर आंदोलनरत है। कई किसान जान भी गवां चुके हैं। बड़ौत में भी लगातार आंदोलन चल रहा है लेकिन सरकार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। कई बार वार्ता के बाद भी सरकार किसानों की बात मानने को तैयार नहीं है। किसानों ने सरकार को तानाशाह कराकर देकर काननू वापस नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। अध्यक्षता रघुवीर व संचालन डा. जगपाल तेवतिया ने किया। खाप चौधरी जितेंद्र धामा, ब्रह्मपाल सिंह सभासद, प्रमोद गोस्वामी, महावीर, नरेंद्र, रामपाल आदि शामिल रहे। उधर फखरपुर मोड़ से किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए रवाना हुए। साथ में आंदोलन स्थल पर खानपान के लिए राशन भी लेकर गए हैं।

chat bot
आपका साथी