¨हदू जातिवाद में बंटे रहे तो धर्म नहीं बचेगा: गिरिराज

जागरण संवाददाता, बागपत: रविवार को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज ¨सह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 09:27 PM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 09:27 PM (IST)
¨हदू जातिवाद में बंटे रहे तो धर्म नहीं बचेगा: गिरिराज
¨हदू जातिवाद में बंटे रहे तो धर्म नहीं बचेगा: गिरिराज

जागरण संवाददाता, बागपत: रविवार को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज ¨सह ने जनसंख्या नियंत्रण कानून बनवाने के लिए दो दिसंबर को गाजियाबाद में होने वाली रैली में भीड़ जुटाने को बागपत में सभा में कहा कि बढ़ती आबादी पर अंकुश नहीं लगा तो देश गुलाम हो जाएगा। ¨हदू एकजुट होकर जनसंख्या नियंत्रण कानून की आवाज उठाएं। बढ़ती आबादी से संसाधन कम पड़ने लगे हैं।

उन्होंने कहा कि समुदाय विशेष की बढ़ती आबादी से समस्या पैदा हो रही। ¨हदू जातिवाद में बंटे रहे तो धर्म भी नहीं बचेगा। राकेश आर्य, रामपाल ¨सह नेहरा एडवोकेट, अनिल चौधरी, ममता सहगल, सुंदर त्यागी, अर्चना चौधरी, रेखा चौहान, संजय प्रणामी, जगत ¨सह, सुरेश, राजेश आदि मौजूद रहे। वहीं फैजपुर निनाना गांव में सभा कर केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज ने लोगों से दो दिसंबर को गाजियाबाद की जनसंख्या नियंत्रण कानून रैली में भाग लेने की अपील की।

वहीं खेकड़ा में केंद्रीय राज्यमंत्री गिरीराज ¨सह नगर में प्रमोद गोस्वामी के आवास पर उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया। जनसंख्या नियंत्रण काूनन पर समर्थन मांगा। कानून बनना बेहद जरूरी है। डूंडाहेड़ा बालाजी आश्रम पर संत भैयादास से मुलाकात की फिर सांकरौद में ग्रामीणों से रूबरू हुए। अमीनगर सराय के डौला गांव के शिव मंदिर में सभा में जनसंख्या नियंत्रण फाउंडेशन के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि कुछ दिनों बाद देश में ¨हदू ही अल्पसंख्यक हो जाएंगे। अगर हम लोग देश मे विकास चाहते है तो जनसंख्या को सीमित करने के उपाय ढूढ़ने पड़ेंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री मंत्री गिरिराज ¨सह ने कहा कि यह नहीं चलेगा कि हम दो और वो आठ।

जनसंख्या बढ़ने से गिर रहा भूजल

जासं, बागपत: केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज ¨सह ने बागपत में कहा कि चीन में एक मिनट में 11 बच्चों का जन्म होता है, वहीं भारत में 29 बच्चे पैदा होते हैं। दुनिया की 18-20 फीसद आबादी भारत में है। देश की आबादी 150 करोड़ है, जबकि विश्व की जमीन का चार फीसदी तथा पानी का ढाई फीसद हिस्सा है। आबादी के बोझ से सालाना 3.5 फीसद भूजल गिर रहा है। हम उन लोगों को जनसंख्या कानून के दायरे में लाने की पैरोकारी कर रहे हैं, जो दो से ज्यादा बच्चे पैदा कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी