दान-पुण्य के साथ मनाया मकर संक्रांति का पर्व

मकर संक्रांति का पर्व क्षेत्र में परंपरागत तरीके से श्रद्धा पूर्वक मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 10:09 PM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 10:09 PM (IST)
दान-पुण्य के साथ मनाया मकर संक्रांति का पर्व
दान-पुण्य के साथ मनाया मकर संक्रांति का पर्व

बागपत, जेएनएन। मकर संक्रांति का पर्व क्षेत्र में परंपरागत तरीके से श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। जगह-जगह शिविर लगाकर खिचड़ी, मूंगफली और रेवड़ी के प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर समाजसेवियों ने गरीबों को कंबल भी बांटे।

लुहारी गांव में समाजसेवी सुभाष चौधरी के आवास पर स्व. चौधरी महावीर सिंह की पुण्यतिथि एवं मकर सक्रांति के उपलक्ष्य में प्रात: यज्ञ का आयोजन किया गया। इस मौके पर समाजसेवी सुभाष चौधरी ने कहा कि प्रत्येक संपन्न व्यक्ति को दान करना चाहिए। इस मौके पर पुरुषों को कंबल तथा महिलाओं को फल वितरित किए गए। अध्यक्षता बाबा चरण सिंह ने की। कार्यक्रम में आदर्श जाट महासभा के राष्ट्रीय महासचिव डा. संजीव आर्य चौधरी, अजीत एडवोकेट, बाबा नरसिंह, चौधरी धर्मपाल सिंह, चौधरी महावीर सिंह, संसार सिंह, चौधरी सुल्तान सिंह, चौधरी भीमसेन आदि मौजूद रहे। उधर, बिनौली में मास्टर रमेश धामा, सत्यप्रकाश गोयल, भावुक जैन, हुकमचंद जैन, सतेंद्र वर्मा, सोनू वर्मा, बादल धामा, मंजू ने शिविर लगाकर ग्रामीणों को खिचड़ी के प्रसाद का वितरण किया। बरनावा में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सचिन त्यागी, ब्लॉक प्रभारी हिन्दू युवा वाहिनी अर्पित त्यागी, मास्टर अरुण त्यागी, सुधीर त्यागी, राजीव धामा, क्षितिज कुलश्रेष्ट, मनीष गुप्ता, महेश शर्मा, एडवोकेट दीपक शर्मा, प्रवीण रुहेला, मास्टर अनीश कुरेशी उर्फ सुदामा, गौरव त्यागी आदि ने खिचड़ी के प्रसाद का वितरण किया।

सिरसली गांव में 3100 गरीबों को कंबल बांटे गए। कार्यक्रम में समाजसेवी धर्मेंद्र तोमर ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व हमारी परंपरा व संस्कृति को दर्शाता है और इस पर्व पर दान को महत्व दिया गया है। राजेंद्र सिंह, चरण सिंह, सतबीर सिंह, मित्रपाल, रविद्र पहलवान, अंकुर, पवन, सतेंद्र, सुरेंद्र, रामकिशन, भोपाल सिंह, मोहर सिंह, जयपाल, योगेंद्र, बारू आदि मौजूद रहे।

उधर, छपरौली में पर्यावरण एवं जल संरक्षण दल के चेयरमैन सुरेंद्र सिंह तुगाना ने श्रद्धालुओं को पौधे भेंट कर मकर संक्रांति की बधाई दी। इस मौके पर तिरखनाथ शिव मंदिर में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर मुन्नी देवी, महावीरी देवी, सोना देवी, विनीता तोमर, स्वाति खोखर व राजनंदिनी आदि मौजूद रहे।

उधर, चौगामा क्षेत्र में मकर संक्रांति पर ग्राम प्रधान निरपुडा मुनेश देवी ने जरूरतमंदों, विधवाओं, वृद्ध महिलाओं को अपने खर्चे से 185 कंबल का वितरण किया। दोघट में मैन बाजार में खिचड़ी व कढ़ी चावल बांटे गए। इसके अलावा बामनौली, दाहा, पुसार, टीकरी, निरपुड़ा, नंगला कनवाड़ा, मुलसम आदि गांवो में भी खिचड़ी एवं मूंगफली आदि वितरण किया गया। इस मौके पर संजय वेदी, निश्चय राणा, चिराग जैन, मनोज, आशीष, अनिल गुप्ता, प्रांजल जैन, दीपक आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी