निरोजपुर गुर्जर के जंगल में तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

बागपत: ग्राम निरोजपुर गुर्जर के जंगल में ग्रामीणों ने किसी वन्य जीव के पंजों के निशान देखे। इन

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Oct 2018 10:14 PM (IST) Updated:Mon, 29 Oct 2018 10:14 PM (IST)
निरोजपुर गुर्जर के जंगल में तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत
निरोजपुर गुर्जर के जंगल में तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

बागपत: ग्राम निरोजपुर गुर्जर के जंगल में ग्रामीणों ने किसी वन्य जीव के पंजों के निशान देखे। इन पंजों के निशान को ग्रामीणों ने तेंदुए के करार देते हुए वन अधिकारियों से उसे पकड़ने की मांग की। डीएफओ ने रेंजर को गांव में गश्त करने व पंजे के निशानों की जांच कराने के निर्देश दिए। उधर वन्य जीव विशेषज्ञ ने पंजे के निशान को गीदड़ के बताए हैं।

सोमवार की सुबह ग्राम निरोजपुर गुर्जर के जंगल में गए ग्रामीणों को खेतों में किसी वन्य जीव के पंजों के निशान दिखाई दिए। ग्रामीणों ने उक्त पंजों के निशानों को तेंदुए के करार दे दिया। इससे गांव में दहशत फैल गई। गांव में ग्रामीणों से खेतों में नहीं जाने का ऐलान कर दिया गया। साथ ही रात्रि में पहरा देने का निर्णय लिया गया। साथ ही ग्रामीणों ने मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को देते हुए तेंदुए को पकड़ने की मांग की। डीएफओ अनिल कुमार मिश्र ने बागपत रेंजर राजेश कुमार को गांव में गश्त करने व पंजों के निशान की जांच करने के निर्देश दिए।

--------

पंजे के निशान गीदड़ के होने का दावा किया

-वन्य जीव विशेषज्ञ रिटायर्ड डीएफओ जीएस कुसारिया को निरोजपुर गुर्जर में मिले वन्य जीव के पंजे के निशान व्हाट्सअप पर भेजे गए। उक्त पंजे के निशान देखकर उन्होंने दावा किया उक्त निशान गीदड़ के हैं। तेंदुए के पंजों के निशान में नाखून नहीं होते, जबकि उक्त पंजों के निशान में नाखून है, जो कुत्ता प्रजाति के जीवों में पाए जाते हैं। तेंदुए के पंजों के निशान में बीच में बड़ी गदेली होती है और साइड की अंगुली का निशान बड़ा होता है।

chat bot
आपका साथी