खेतों में फसल लहलहाई तो शहरों में जलभराव

जागरण संवाददाता, बागपत : जिले में रविवार की सुबह हुई मूसलधार बारिश ने नगर की सड़कों क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 Sep 2018 10:01 PM (IST) Updated:Sun, 02 Sep 2018 10:01 PM (IST)
खेतों में फसल लहलहाई तो शहरों में जलभराव
खेतों में फसल लहलहाई तो शहरों में जलभराव

जागरण संवाददाता, बागपत : जिले में रविवार की सुबह हुई मूसलधार बारिश ने नगर की सड़कों को जलमग्न कर दिया। बारिश से तापमान में भी गिरावट आने से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। वहीं बारिश से गन्ना व धान की फसल को फायदा होने से किसानों के चेहरे खिल गए।

बड़ौत: क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से कहीं फायदा तो कहीं नुकसान हुआ। खेतों में फसल को लहलहाते हुए देख किसानों के चेहरे खिल गए तो शहर में जलभराव को देख लोग टेंशन में आ गए। हालांकि ज्वार आदि की फसल लोटपोट हो गई।

बड़ौत, बिनौली, रमाला, छपरौली क्षेत्र में रविवार को सुबह से दोपहर तक कभी बूंदाबांदी हुई तो कभी मूसलधार बारिश हुई। बारिश से ईंख और धान की फसल को फायदा हुआ तो ज्वार की फसल को नुकसान। बड़ौत शहर में जगह-जगह जलभराव हो जाने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। उधर, चौगामा क्षेत्र में रविवार को तेज बारिश के साथ आये हवा के झोकों से किसानों की ज्वार, बाजरा, अरहर आदि की फसल लोट पोट हो गई। बेगमाबाद गढ़ी, रहतना, मांगरौली, बामनौली, दाहा, दोघट, टीकरी, गांगनौली, निरपुड़ा, पुसार, पलड़ा, आजमपुर मुलसम, पलड़ी, नंगला कनवाड़ा, बोपुरा, मिलाना, तमेलागढ़ी, झुंडपुर आदि गांवो में किसानों की फसलें जमीन पर गिर गई।

chat bot
आपका साथी