कर्मियों की हड़ताल से मरीजों पर टूटा मुसीबतों का पहाड़

जागरण संवाददाता, बागपत : उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले

By JagranEdited By: Publish:Thu, 31 Jan 2019 09:44 PM (IST) Updated:Thu, 31 Jan 2019 09:44 PM (IST)
कर्मियों की हड़ताल से मरीजों पर टूटा मुसीबतों का पहाड़
कर्मियों की हड़ताल से मरीजों पर टूटा मुसीबतों का पहाड़

जागरण संवाददाता, बागपत : उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले जिले के संविदा कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। इसके चलते मरीजों पर मुसीबतों का पहाड़ टूट रहा है। आयुष ¨वग, पोषण पुनवार्स केन्द्र पर ताला पड़ा है, तो एक्स-रे व खून की जांच नहीं होने से मरीज परेशान हैं।

गुरुवार को समान कार्य समान वेतन, ऑउटसोर्सिंग व ठेका प्रथा पर रोक लगाने आदि मांगों को लेकर जिला अस्पताल परिसर के बाहर जिले के संविदा कर्मचारियों की हड़ताल जारी रही। गोपाल राणा, डीपीएम प्रमोद कुमार, डा. श्रवण, डा. राजीव गोला, हेमा, वर्षा, सोनिया, ललित ¨सह, अनूप पूनिया, प्रवीण कुमार, अफसार बेग, सचिन शर्मा, कृष्णपाल, मनोज, वंदना, रिहान खान, गीता चौधरी, अनुज श्रीवास्तव, मनीष पांडेय, डा. संजय ढाका आदि मौजूद रहे। उधर कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने के कारण मरीज परेशान हैं। पिछले दस दिन से हड़ताल के चलते जिला अस्पताल में पैथोलॉजी लैब व एक्स-रे कक्ष बंद हैं। इससे मरीजों का एक्स-रे नहीं हो पा रहा है, तो खून व अन्य जांच भी नहीं हो पा रही है। पोषण पुनर्वास केन्द्र व आयुष ¨वग पर भी ताला लटका है। छपरौली से आई गुलिस्ता ने बताया कि वह पिछले एक सप्ताह से एक्स-रे कराने के लिए लगातार अस्पताल आ रही है। हड़ताल के चलते एक्स-रे नहीं हो पाने के कारण वह परेशान है। वहीं अमीनगर सराय से आए आफताब ने बताया कि कई दिनों से बुखार से पीड़ित हैं। चिकित्सक ने उसकी खून व पेशाब की जांच लिखी थी। पैथोलॉजी लैब बंद होने के कारण जांच नहीं हो पाई है।

chat bot
आपका साथी