दिल्ली में हुंकार भरने निकले किसानों के जत्थे

कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर आहूत ट्रैक्टर परेड में भाग लेने रवाना हुए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 10:06 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 10:06 PM (IST)
दिल्ली में हुंकार भरने निकले किसानों के जत्थे
दिल्ली में हुंकार भरने निकले किसानों के जत्थे

बागपत, जेएनएन। कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर आहूत ट्रैक्टर परेड में भाग लेने बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रालियां लेकर रवाना हुए। तिरंगा लगे ट्रैक्टरों पर किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कृषि के तीनों कानूनों को वापस लेने की मांग की। सुरक्षा के लिए कई स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। टै्रक्टरों का रेला निकलने से दिल्ली-सहारनपुर हाईवे दिन भर जाम से जूझता रहा।

सोमवार दोपहर में किसान ट्रैक्टर ट्रालियों में सवार होकर दिल्ली की ओर जाने लगे। यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। कई ट्रालियों पर लगे डीजे पर बजते देशभक्ति के गीतों पर झूमते हुए युवा किसान जाते दिखे। दोपहर के समय अपने काफिले के साथ भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत भी बड़ौत से गुजरे। उसके बाद देशखाप चौधरी सुरेंद्र सिंह, चौगामा चौधरी कृषिपाल राणा, चौबीसी चौधरी सुभाष, पंवार खाप चौधरी धर्मवीर सिंह, राठी खाप चौधरी ब्रह्मा सिंह, चौहान खाप चौधरी प्रतिनिधि विवेक चौहान की अगुवाई में बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर ट्रालियां लेकर दिल्ली की ओर गए।

देशखाप चौधरी ने बताया कि किसान शांति व्यवस्था का ध्यान रखते हुए दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस पर होने ट्रैक्टर परेड में भाग लेंगे। इस दौरान दिल्ली बस स्टैंड, बिजरौल रोड, औद्योगिक पुलिस चौकी और धरनास्थल पर पुलिस तैनात रही। देशखाप चौधरी सुरेंद्र को धक्का देने पर युवक की पिटाई

पुलिस के साथ देशखाप चौधरी सुरेंद्र सिंह किसानों को ईपीई के रास्ते दिल्ली जाने का अनुरोध कर रहे थे। जबकि किसान लोनी की ओर जाना चाहता थे। इसी दौरान एक युवक ने चौधरी सुरेंद्र सिंह को धक्का दे दिया। इससे हड़कंप मच गया। युवक भागकर एक ट्रैक्टर के नीचे घुस गया। पुलिस व चौधरी सुरेंद्र सिंह पक्ष के लोगों ने युवक की पिटाई की।

chat bot
आपका साथी