कलक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता, भट्ठी चढ़ाई

जागरण संवाददाता, बागपत : किसानों की विभिन्न समस्याओं व गन्ना भुगतान न होने से नाराज भारतीय कि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Sep 2018 11:17 PM (IST) Updated:Wed, 05 Sep 2018 11:17 PM (IST)
कलक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता, भट्ठी चढ़ाई
कलक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता, भट्ठी चढ़ाई

जागरण संवाददाता, बागपत : किसानों की विभिन्न समस्याओं व गन्ना भुगतान न होने से नाराज भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता कलक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता, वह धरना समाप्त नहीं करेंगे और प्रतिदिन कलक्ट्रेट के सामने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर आधा घंटे जाम लगाया करेंगे।

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार किसान हितैषी होने का दम भर रही है, लेकिन किसानों की हालत बदतर हो रही है। गन्ना भुगतान नहीं होने से स्कूलों की फीस जमा नहीं करा पा रहे हैं, जिससे किसानों के बच्चों के स्कूलों से नाम काटे जा रहे हैं। पढ़ाई छोड़कर बच्चे घर बैठ गए हैं। बिजली का बिल जमा नहीं हो रहा है। बिजली कर्मचारी कनेक्शन काट रहे हैं और किसानों पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। सरकार में कोई सुनने को तैयार नहीं है। हर तरफ किसान मारा जा रहा है। सरकार द्वारा चलाए गए किसान दुघर्टना बीमा पांच लाख का पात्र किसानों के परिवारों को लाभ नहीं मिल रहा है। कई परिवार ऐसे हैं, जिनको आज तक मुआवजा राशि नहीं मिली है। बड़ौत में धरने के दौरान मरे किसान के परिवार को एडीएम बागपत ने सरकार से 12 लाख रुपए का मुआवजा तत्काल दिए जाने की घोषणा की थी, लेकिन आज तक मुआवजा राशि परिवार को नहीं मिली है। नहरों की हालत बहुत खराब है। बारिश का पानी नहरों में आ रहा है, जिससे उनकी पटरी टूट रही है और किसानों की फसल बर्बाद हो रही है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। आवारा पशु फसल को बर्बाद कर रहे हैं। सरकार को बर्बाद हुई फसल का मुआवजा देना चाहिए और आवारा पशुओं का इंतजाम करना चाहिए। डीजल व पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं, जिससे किसान व आम जनता की कमर तोड़ दी है। इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए भाकियू कार्यकर्ता अनिश्चित कालीन धरने पर कलक्ट्रेट परिसर में बैठ गए हैं। कार्यकर्ताओं ने अपने खाने-पीने के इंतजाम के लिए कलक्ट्रेट परिसर में ही भट्ठी शुरू कर दी है। रोजाना दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर आधा घंटे कलक्ट्रेट के सामने जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, जिससे अधिकारी व सरकार के कानों पर जूं रेंग सके। धरने पर जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र प्रधान, इंद्रपाल ¨सह, सुरेश बाबू, रामनारा यण, उदयवीर, कर्मपाल, हरेंद्र दागी, विजयपाल, संजीव, सोमपाल, मोनू राणा, तेजपाल ठाकुर, हिम्मत ¨सह आदि मौजूद है।

chat bot
आपका साथी