हादसे को न्योता दे रहा झुका विद्युत पोल

काठा मार्ग पर सालों से झुका विद्युत पोल कई दुर्घटनाओं का सबब बन चुका है। कई बड़ा हादसा न हो उसे टालने के लिए कई बार किसान अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं परंतु विभाग पोल ठीक कराने को तैयार नहीं है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jan 2020 08:51 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jan 2020 08:51 PM (IST)
हादसे को न्योता दे रहा  झुका विद्युत पोल
हादसे को न्योता दे रहा झुका विद्युत पोल

बागपत, जेएनएन। काठा मार्ग पर सालों से झुका विद्युत पोल कई दुर्घटनाओं का सबब बन चुका है। किसान कई बार अधिकारियों से शिकायत कर पोल बदलवाने की मांग कर चुके हैं, परंतु विभाग पोल ठीक नहीं करा रहा है।

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर खेकड़ा आने के लिए काठा मार्ग बाइपास है। रोजाना हजारों वाहन उक्त मार्ग से आवागमन करते हैं। मार्ग पर ईंट भट्ठा के पास सालों से पोल झुका है जो गिरने की कगार पर है। उक्त पोल के सहारे दूर पोल भी खड़ा है। जो कभी भी गिर सकते हैं। पोल से कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। विभागीय अधिकारियों की उदासीनता से किसानों में आक्रोश है। इसका जल्द निदान नहीं होने पर किसानों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करने को चेतावनी दी।

एक्सईएन महेशचंद्रा का कहना है कि पोल के बारे में जानकारी नहीं थी। जल्द ही समस्या का निदान कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी