डाक्टर पति ने बनाए अवैध संबंध,शिकायत

शामली निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी चार मई 2003 को बड़ौत क्षेत्र के एक व्यक्ति से हुई थी। उसका पति ाक्तर है। आरोप है कि उसके एक महिला से अवैध संबंध हैं। उसने पुलिस से पति की शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Jan 2021 12:10 AM (IST) Updated:Wed, 13 Jan 2021 12:10 AM (IST)
डाक्टर पति ने बनाए 
अवैध संबंध,शिकायत
डाक्टर पति ने बनाए अवैध संबंध,शिकायत

जेएनएन,बागपत : शामली निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी चार मई 2003 को बड़ौत क्षेत्र के एक युवक के साथ हुई थी। उसके पति डाक्टर है। ससुरालीजन उसको पहले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। उसके कोई बच्चा नहीं है। आरोप है कि पति के एक अन्य महिला से अवैध संबंध हैं। पति उक्त महिला के साथ ही रहते हैं। जानकारी होने पर आपत्ति की तो पति व ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों ने उसके साथ मारपीट की तथा तरह-तरह की धमकी दी। मौजिज लोग भी समस्या का निराकरण नहीं करा पाए हैं। पीड़िता ने मंगलवार को अपने स्वजन संग एसपी से शिकायत की। एसपी अभिषेक सिंह ने मामले की बड़ौत सीओ आलोक सिंह से जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

अस्पताल में ट्रांसफार्मर

से तेल चोरी, छाया अंधेरा

रमाला : कंडेरा गांव की पीएचसी में लगे ट्रांसफार्मर से चोरों ने तेल निकाल लिया। इससे ट्रांसफार्मर खराब हो गया और कई नलकूपों की विद्युत सप्लाई बंद हो गई।

कंडेरा गांव की पीएचसी में 250 केवी का ट्रांसफार्मर रखा हुआ था। सोमवार की रात चोरों ने ट्रांसफार्मर से तेल चोरी कर लिया। चोर केंद्र के पीछे जाने वाले सुनसान मार्ग पर लोडर लेकर पहुंच गए। चोरों ने सप्लाई रहने के दौरान ही ट्रांसफार्मर की टंकी गैस कटर से काटकर पाइप जोड़ लिया और लोडर पर रखे ड्रम में लगभग 100 लीटर तेल भरकर फरार हो गए। तेल चोरी होने की जानकारी केंद्र के कर्मचारियों को नहीं हो सकी और विद्युत आपूर्ति चालू रखी गई, जिससे ट्रांसफार्मर खराब हो गया। अवर अभियंता महिपाल सिंह ने चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

chat bot
आपका साथी