समारोह में दिव्य माताओं को किया सम्मानित

प्रजापति ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की जयंत विहार कालोनी स्थित शाखा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 Oct 2021 09:39 PM (IST) Updated:Sun, 31 Oct 2021 09:39 PM (IST)
समारोह में दिव्य माताओं को किया सम्मानित
समारोह में दिव्य माताओं को किया सम्मानित

बागपत, जेएनएन। प्रजापति ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की जयंत विहार कालोनी स्थित शाखा में रविवार को 16वां दिव्य माताओं का भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौक पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

सेंटर इंचार्ज बीके मोहिनी दीदी ने बताया कि कार्यक्रम में उन दिव्य माताओं को सम्मानित किया गया, जिन्हेांने अपने ग्रहस्थ जीवन में मर्यादाओं का पालन करते हुए ईश्वरीय मार्ग पर आगे बढ़ रही हैं और रोजाना राजयोगा ईश्वरीय क्लास और राजयोगा मेडिटेशन करती हैं। इनका जीवन सात्विक बन चुका है। इन्हें दिव्य इसीलिए कहा गया है क्योंकि ये अपने जीवन में दैवी गुणों को धारण करके चल रही हैं। इस मौके पर चुनरी, बिदी, मुकुट व मालाएं पहनाकर उनका श्रृंगार किया और बच्चों ने उनके सम्मान में गीत, कविता, नृत्य व नाटक प्रस्तुत कर खुशियां बांटी। इस दौरान दीपावली के उपलक्ष्य में केक भी काटा गया और सभी ने दीप जलाकर एक-दूसरे को बधाई दी। बीके उमा बहन, सीमा बहन, संगीता बहन, सोनिया, मुस्कान, रामकुमार, सुरेश, तेजवीर, धर्मवीर एडवोकेट, संजय त्यागी, हरवीर, कला, ऊषा, अंजू, पूजा, सरिता, अजय, जितेंद्र, प्रमोद, मधुर आदि का सहयोग रहा। कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी और पटेल को किया याद

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और देशहित में किए गए कार्यों को याद किया।

रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी के गुराना रोड स्थित कैंप कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डा. युनूस चौधरी और अन्य पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। डा. युनूस चौधरी ने कहा कि उनके फौलादी इरादों के कारण उन्हें आयरन लेडी कहा जाता है। सभी कांग्रेसियों ने उनके आदर्शों पर चलने और पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष अख्तर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष राजीव सेन, जिला सचिव अकरम चौधरी, अजहर पठान, रोहित चौधरी, तारीफ पहलवान, मोहसीन, शौकत अली आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर, शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा और अन्य कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया। इस दौरान सरदार पटेल की जयंती भी मनाई गई। इस मौके पर महासचिव ब्रजमोहन शर्मा, सोनू त्यागी, मनीष जैन, मास्टर कृष्ण पाल शर्मा, योगेश सोती, नूरदीन अब्बासी, जुल्फिकार अली, सुनील दीक्षित, सहेंद्रा, प्रदीप वाल्मीकि, रामकुमार राणा, राज सिंह सैन, समीम खान आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी