सभासद ने की भगवान राम पर अशोभनीय टिप्पणी

नगर पालिका के एक सभासद ने श्रीराम पर अशोभनीय टिप्पणी करते हुए वाट्सएप पर डाल दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Jul 2020 09:49 PM (IST) Updated:Thu, 30 Jul 2020 06:05 AM (IST)
सभासद ने की भगवान राम पर अशोभनीय टिप्पणी
सभासद ने की भगवान राम पर अशोभनीय टिप्पणी

बागपत, जेएनएन। नगर पालिका के एक सभासद ने श्रीराम पर अशोभनीय टिप्पणी करते हुए वाट्सएप पर डाल दिया। नाराज भाजपाइयों ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विजयनगर मोहल्ला निवासी अनिल पुत्र जिले सिंह पालिका में वार्ड दो का सभासद है। बुधवार सुबह अनिल ने वाट्सएप पर भगवान राम के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी कर दी। यह पोस्ट भाजपाइयों ने देखी तो रोष फैल गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पर आरोपित के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, राम मंदिर निर्माण के खिलाफ षड्यंत्र रचने को पोस्ट डालने की तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। हालांकि बाद मं आरोपित ने पोस्ट डिलीट कर गलती मानी। इंस्पेक्टर आरके शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपित अनिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी