बिहार चुनाव जीतने पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

बिहार में विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश उपचुनाव में जीत पर खुशी जताई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 12 Nov 2020 12:10 AM (IST) Updated:Thu, 12 Nov 2020 12:10 AM (IST)
बिहार चुनाव जीतने पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न
बिहार चुनाव जीतने पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

बागपत, जेएनएन। बिहार में विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश उपचुनाव में भाजपा की जीत पर भाजपाईयों में खुशी की लहर है। कार्यकर्ता विजय सिंह फौजी के आवास पर बागपत एकत्रित हुए। पूर्व महामंत्री भारतीय जनता पार्टी जनपद बागपत राजेश चौहान ने खुशी जताई। एडवोकेट मनोज आर्य ने कहा कि यह जीत जनता की और राष्ट्रवाद की जीत है। अब देश की जनता जान चुकी है कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो सबको साथ लेकर विकास के कार्य में अग्रसर है। नीरज राजपूत ने कहा कि देश की युवा शक्ति भारतीय जनता पार्टी में विश्वास रखती है। युवाओं ने बढ़ चढ़कर वोट किया, इस कारण एनडीए की जीत हुई। इस मौके पर अनुज राजपूत, विकास राजपूत, गौरव राजपूत, आकाश, प्रयाग राणा, अंकुश, अभिषेक, रोहित, आकाश राजपूत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं में अमित मानव के आवास पर जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए मिठाईयां बांटी। इस मौके पर अमित मानव, सुभाष त्यागी, मोनू ठाकुर, रोहित कुमार, प्रदीप कुमार, बिल्लू, कपिल, सन्नी मानव आदि मौजूद रहे। इसके अलावा भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने बैठक कर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अभी तक बिहार में जीत और उपचुनाव जीते है, यूपी में भी प्रचंड बहुमत से पार्टी की जीत होगी। बैठक में पप्पू चौहान, शिखर, शिवम, संदीप, रॉकी शर्मा, ओमपाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। पटाखे न छुड़ाने की शपथ दिलाई

डीएवी इंटर कालेज में दीपावली पर पटाखों न छुड़ाने के लिए प्रधानाचार्य ओमवीर सिंह तोमर ने विद्यार्थियों को शपथ दिलाई। इससे होने वाले नुकसान को बताया। प्रबंधक प्रवीण कुमार, मूलचंद, त्रिलोक सिंह यादव, राकेश कुमार शर्मा, हरिओम शर्मा, विकास कुमार मानव, राजीव कुमार, अरुण शर्मा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी