फैक्ट्री मालिक पर गोलियां दागीं, गंभीर

जागरण संवाददाता, बड़ौत (बागपत): नगर में दिनदहाड़े फैक्ट्री मालिक को तीन युवकों ने गोलियों से भून दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jun 2018 10:46 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jun 2018 10:46 PM (IST)
फैक्ट्री मालिक पर गोलियां दागीं, गंभीर
फैक्ट्री मालिक पर गोलियां दागीं, गंभीर

जागरण संवाददाता, बड़ौत (बागपत): नगर में दिनदहाड़े फैक्ट्री मालिक को तीन युवकों ने गोलियों से भून दिया। वारदात को अंजाम बंद पड़ी फैक्ट्री में दिया गया। ¨चताजनक हालत में उसे मेरठ रेफर किया गया। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार नगर स्थित शताब्दी नगर के रहने वाले लगभग 23 वर्षीय गगन पुत्र सहदेव की अलमारी बनाने की फैक्ट्री है, जो शताब्दी नगर में है, और आजकल बंद पड़ी हुई पड़ी हुई है। शुक्रवार को दोपहर लगभग दो बजे बाइक पर तीन युवक फैक्ट्री में पहुंचे और गगन के मोबाइल फोन कर उसे फैक्ट्री का कुछ सामान खरीदने के लिए फैक्ट्री में बुलाया। गगन फैक्ट्री में पहुंचा तो तीनों ने उसके साथ हाथ मिलाया और बातचीत करते हुए फैक्ट्री के अंदर चले गए।

कुछ देर बाद बात करते हुए चारों बाहर निकलने लगे तो एक युवक ने फैक्ट्री के गेट के अंदर गगन को गोली मार दी। उसके बाद आरोपित फरार हो गए। लोगों ने गगन को डाक्टरों के यहां ले जाने की बात कही तो यह सुनकर आरोपित फिर मुड़कर आए और दो फायर गगन पर और झोंक दिए। पुलिस के अनुसार गगन के पेट और जांघ में दो गोली लगी हुई है। उसके बाद आरोपित बाइक पर फरार हो गए। वारदात के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। उधर दिनदहाड़े गोली चलने की सूचना पर पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची। घायल अवस्था में गगन को प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। परिजन भी अस्पताल में पहुंच गए। चिकित्सकों ने गगन की हालत को गंभीर देखते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर अर¨वद कुमार ¨सह भी मौके पर पहुंचे और लोगों से घटना की जानकारी हासिल की। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि गगन को दो गोली लगी हुई है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। वारदात के कारण में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

chat bot
आपका साथी