हसनपुर मसूरी में आक्रोश, पुलिस का पहरा

खेकड़ा हसनपुर मसूरी गोलीकांड में नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवार में आक्रोश है। पीड़ितों ने जल्द आरोपितों को गिरफ्तार नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। शांति व्यवस्था को पुलिस बल तैनात किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Apr 2019 10:42 PM (IST) Updated:Thu, 18 Apr 2019 06:18 AM (IST)
हसनपुर मसूरी में आक्रोश, पुलिस का पहरा
हसनपुर मसूरी में आक्रोश, पुलिस का पहरा

संस, खेकड़ा (बागपत): हसनपुर मसूरी गोलीकांड में नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवार में आक्रोश है। पीड़ितों ने जल्द आरोपितों को गिरफ्तार नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। शांति व्यवस्था को पुलिस बल तैनात किया गया है।

मंगलवार सुबह पांच युवकों ने भीम आर्मी के ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र पर गोलियां बरसाई थीं। गोली से घायल सुरेंद्र शाहदरा जीटीबी अस्पताल में भर्ती है जहां उनकी हालत ठीक है। सुरेंद्र के बेटे संजय ने मामले में ग्राम प्रधान समेत सात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के 24 घंटे बाद भी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ितों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। चेतावनी दी यदि जल्द आरोपित गिरफ्तार नहीं हुए तो वे आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे। तनाव के चलते बुधवार को भी पीड़ित के घर पर पुलिस बल तैनात रहा।

बदमाशों का शोर

संजय ने बताया कि 14 अप्रैल को हुए झगड़े के आरोपितों ने उसके पिता व राजू पुत्र परमानंद को अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। मंगलवार को उसके पिता को गोली मार दी गई। रात करीब 11 बजे आरोपितों में तीन राजू के मकान के सामने स्थित सरकारी स्कूल की दीवार पर मौजूद थे। समय रहते आरोपितों को नहीं देखा जाता तो वे राजू को भी गोली मार देते। शोर मचाने पर आरोपित सफेद कार में बैठकर गढ़ी की तरफ फरार हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि एक सफेद वैन ने भी राजू के मकान के सामने कई बार चक्कर लगाए। पुलिस का कहना है एक दो लोगों को छोड़कर किसी ने भी कार सवारों को देखने की बात नहीं कही है।

पुलिस पर तोड़फोड़ का आरोप

संस, खेकड़ा : गोलीकांड के आरोपितों की गिरफ्तारी को गई पुलिस पर महिलाओं ने घरों में तोड़फोड़ एवं अभद्रता करने का आरोप लगाया। महिलाओं का कहना है कि पुलिस ने घर का सामान तोड़ दिया साथ ही मकान में तोड़फोड़ की। एएसपी रणविजय सिंह का कहना है कि पुलिस दबिश में गई थी, तोड़फोड़ का आरोप निराधार है।

आरोपितों पर रासुका की तैयारी

पुलिस घटना के आरोपितों पर एनएसए लगाने की तैयारी में है। 14 अप्रैल को डीजे बंद कराने को लेकर विवाद हो गया था। मामला इतना बढ़ा कि मंगलवार को एक पक्ष ने सुरेंद्र पर दिन निकलते ही गोलियां चलाई थी। पीड़ित के मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पांच आरोपित गोलियां दागते हुए कैद हुए थे। आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने आरोपितों पर रासुका लगाने की तैयारियां शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी