युवा बचाएंगे धरती, पौधे लगाने का संकल्प

बागपत : पर्यावरण की सुरक्षा की खातिर दैनिक जागरण ने जो मुहिम चलाई है, उसे जनांदोलन का रूप देने के लि

By Edited By: Publish:Tue, 05 Jul 2016 11:50 PM (IST) Updated:Tue, 05 Jul 2016 11:50 PM (IST)
युवा बचाएंगे धरती, पौधे लगाने का संकल्प

बागपत : पर्यावरण की सुरक्षा की खातिर दैनिक जागरण ने जो मुहिम चलाई है, उसे जनांदोलन का रूप देने के लिए लोग आगे आ रहे हैं। मुहिम के साथ कंधा से कंधा मिलाने वाले शिक्षण संस्थान, सामाजिक संगठन, ग्राम पंचायतें व व्यक्तिगत रूप से लोग पौधारोपण की तैयारी कर चुके हैं। इसी क्रम में मंगलवार को कई स्थानों पर गोष्ठी और बैठक हुई, जिसमें संकल्प लेने के साथ ही पौधे लगाने पर रणनीति बनाई गई। पवित्रम संस्था के खट्टा प्रहलादपुर गांव स्थित कार्यालय पर बैठक हुई। संस्था के संयोजक लवकुश दाहिमा ने बताया कि पृथ्वी तभी बचाई जा सकती है, जब तक इस पर उपलब्ध प्राकृतिक संसाधन जैसे पेड़-पौधे, नदी-नहरें बची रहेंगी। बिगड़ते पर्यावरण को सुधारने के लिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए।

मोहित दाहिमा एवं विवेक कुमार ने कहा कि 22 वृक्षों से प्राप्त ऑक्सीजन 18 व्यक्तियों को पूरे जीवन ऑक्सीजन दे सकता है। विष्णु कुमार व कुलदीप ने बताया कि दैनिक जागरण के इस मुहिम को देखते हुए संस्था 500 पौधे लगवाएगी। इस मौके पर जितेंद्र कुमार, नेत्रपाल, विवेक, अजीत ¨सह, धर्मपाल वर्मा व गौरव कुमार आदि उपस्थित थे।

खेकड़ा के विद्या भवन सीनियर सेंकेंडरी स्कूल में 'भारत में पर्यावरण आंदोलन की आवश्यकता' नामक शीर्षक से सेमिनार आयोजित हुआ। सेमिनार में छात्रा मनीषा बैंसला ने कहा कि हमारे देश में विकास के साथ पर्यावरण आधारित संघर्ष भी बढ़ते जा रहे हैं। इन संघर्षों में आम जन को अपने परंपरागत अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करने को मजबूर किया है। छात्रा प्रीति ने कहा कि पर्यावरण आंदोलन उदय का मुख्य कारण पर्यावरणीय विनाश है। स्थिति यह आ गई है कि आज हम जहरीली वायु में जीने को विवश हैं। छात्रा पूजा, आकांक्षा, कविता, सोनिया, शोभा, विनती आदि ने कहा कि भारतीय पर्यावरण आंदोलन को तीन वर्गों में बांटा जा सकता है। पहला जल से जुड़ा, दूसरा जंगल से जुड़ा व तीसरा जमीन से जुड़ा। स्कूल के जनसंपर्क अधिकारी धर्मपाल शर्मा ने कहा कि भारतीय ¨चतन व पर्यावरण का प्राचीन काल से संबंध चला आ रहा है। हमारे पूर्वज पीपल, वट वक्ष, तुलसी आदि की पूरे मनोभाव से पूजा करते थे जो आज भी निरंतर जारी है। इस अवसर पर स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। बसौद गांव में सत्य युवा ब्रिगेड के सदस्यों ने बैठक आयोजित की गई।

विराज मलिक व अर¨वद शर्मा ने युवाओं से पेड़ लगाकर प्रकृति का कर्ज चुकाने पर जोर दिया। राजीव मानव ने युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी देकर अधिक से अधिक पौधरोपण करने की अपील की। कुलदीप, मा. सत्तार, मोंटी आदि ने विचार रखे। बैठक में बिजेंद्र, मनोज, अभिषेक, इंद्र, ग्रीस रूहेला आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी