रंगोली प्रतियोगिता : छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

संवाद सूत्र, छपरौली (बड़ौत) : होश्यारी देवी ग‌र्ल्स इंटर कालेज में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में छात्

By Edited By: Publish:Mon, 24 Nov 2014 06:35 PM (IST) Updated:Mon, 24 Nov 2014 06:35 PM (IST)
रंगोली प्रतियोगिता : छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

संवाद सूत्र, छपरौली (बड़ौत) : होश्यारी देवी ग‌र्ल्स इंटर कालेज में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्राओं ने मनमोहक रंगोलियां सजाकर अपनी मेधा का प्रदर्शन किया।

सोमवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य राजेश रुहेला ने किया। इसमें कक्षा छह से 12 तक की छात्राओं ने हिस्सा लिया। उन्होंने भगवान कृष्ण, फूलों, पक्षियों के मोहक चित्र बनाए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कक्षा सात की छात्राओं द्वारा सजाई गई रंगोली को मिला। छात्राओं में आशिमा, शालू अंजली, काजल शामिल रहीं। दूसरा स्थान कक्षा की मीनाक्षी, शिवानी, प्रिया ने तथा तीसरा स्थान रेशमा, स्वाति, पूनम द्वारा सजाई गई रंगोली को मिला। प्रधानाचार्य ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रीति कौशिक, अरुणा मान, प्रबंधक महक सिंह आदि ने छात्राओं का उत्साहव‌र्द्धन किया।

chat bot
आपका साथी