आठ दिवसीय विश्व शांति महायज्ञ शुरू

By Edited By: Publish:Mon, 01 Sep 2014 08:00 PM (IST) Updated:Mon, 01 Sep 2014 08:00 PM (IST)
आठ दिवसीय विश्व शांति महायज्ञ शुरू

-प्रथम दिन 64 महाअ‌र्घ्य चढ़ाए गए

-उत्तम आर्जव धर्म की आराधना की

संवाद सूत्र, अमीनगर सराय : नगर स्थित पा‌र्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में दशलक्षण महापर्व के अवसर पर सोमवार से आठ दिवसीय श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ शुरू हुआ। प्रथम दिन 64 महाअ‌र्घ्य चढ़ाकर विश्व शांति की कामना की गई।

मुनि सुबोध सागर महाराज के सानिध्य एवं विधानाचार्य देवेंद्र शास्त्री अजमेर के निर्देशन में श्रीजी के जलाभिषेक के साथ यज्ञ शुरू किया गया। जिसके बाद मुख्य यज्ञनायक जेके जैन, मोदीनगर ने पत्‍‌नी समेत ध्वजारोहण किया। पहले दिन चौसठ महाअ‌र्घ्य समर्पित किए गए।

विधान में देवशास्त्र गुरु का विशेष पूजन हुआ। प्रवीण जैन, अनिल जैन, राकेश जैन, जयकुमार जैन, सुधीर जैन, सक्षम जैन, आकाश जैन, एवं मनोज जैन आदि ने पूर्णाहुति दी। सायंकाल सामूहिक आरती एवं भक्ति संगीत का कार्यक्रम हुआ। पं. देवेंद्र शास्त्री ने उत्तम आर्जव धर्म की आराधना कराई।

chat bot
आपका साथी